---Advertisement---

Viral Video: सीट के लिए ट्रेन बनी जंग का मैदान, देखें कैसे दो लड़कों में हुई कुत्ते और बिल्ली से भी खतरनाक लड़ाई?

Viral Video: सोशल मीडिया पर सीट के लिए लड़ते दो लड़कों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो भीड़ के सामने ही एक-दूसरे को बेरहमी से पीट रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 11, 2025 2:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में अकसर सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट हो जाती है। इस तरह के तमाम सारे वीडियो भी सामने आते रहते हैं। एक बार फिर से इसी तरह की मारपीट का वायरल वीडियो सुर्खियों में है। इसमें दो लड़के ऊपर वाली बर्थ के लिए एक-दूसरे की जान लेने पर उतारु हैं। ये घटना कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 11 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है।

ट्रेन में सीट को लेकर हुई भयंकर मारपीट

इस मारपीट के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक लड़का बेरहमी से ऊपर की बर्थ पर बैठे युवा की टांग खींच रहा है। इस दौरान वो खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन फिर दोनों सीट के नीचे उतरकर काफी भयंकर मारपीट कर रहे हैं। दोनों युवाओं ने एक-दूसरे को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जब ये लड़ाई हो रही होती है, तब वहां पर मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बना रहे होते हैं। किसी ने भी इस लड़ाई को रोकने का कोशिश नहीं की है।

Viral Video देख हंस रहे यूजर्स

ट्रेन में सीट के लिए महाभारत करते युवाओं के इस वायरल वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘सीट के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।’ दूसरा लिखता है, ‘भारतीय रेलवे में आपका स्वागत है।’ तीसरा लिखता है, ‘ट्रेन में WWE’। इस वीडियो को देख यूजर्स काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल इस घटना पर रेलवे का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आ सका है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026