---Advertisement---

Viral Video: बाढ़ में डूबे रास्ते को मरीज के लिए चीरती असली नारी शक्ति कैमरे में कैद, हिम्मत देख हो जाएंगे निशब्द

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छूने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की बाढ़ में डूबे रास्ते को चीरते हुए मरीज को इलाज के लिए लेकर जा रही है। युवती की हिम्मत लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 14, 2026 4:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मजबूरी अकसर इंसान से वो काम करवा जाती है, जिसके बारे में कोई कल्पना तक नहीं कर पाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती  बाढ़ से घिरे इलाके में मरीज को बेड़े पर डालकर इलाज के लिए लेकर जा रही है। हालत काफी खराब हैं, लेकिन उसने हार ना मानकर  इस चुनौती को स्वीकार किया और पानी को चीरते हुए बिना किसी डर के आगे बढ़ने लगी। लड़की का यही जज्बा अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स को हालतों पर अफसोस और लड़की की हिम्मत पर गर्व हो रहा है।

लड़की ने हिम्मत से बाढ़ को दी मात

बाढ़ में हिम्मत दिखाती लड़की के वायरल वीडियो को छपरा जिला 🇮🇳 नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘बाढ़ में सबसे ज्यादा दिक्कत तब होता है जब किसी का तबीयत खराब हो जाता है।’ वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि मूसलाधार बारिश के कारण पूरा इलाका जलमग्न हो चुका है।

देखें वीडियो

पानी का बहाव इतना तेज है कि कोई भी सामान्य इंसान उसे पार करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। इसी बीच एक परिवार के सामने अपने मरी को अस्पताल पहुंचाने की गंभीर चुनौती खड़ी हो जाती है। इसीलिए लड़की मरीज को बेड़े पर डालकर इलाज के लिए ले जाने लगती है। वो एक लड़की के सहारे आगे बढ़ती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, दूर-दूर तक सिर्फ गहरा पानी है और लड़की सिर्फ एक लकड़ी के सहारे मदद के लिए आगे बढ़  रही है।

Viral Video  यूजर्स को सोच में डाल रहा है

बाढ़ का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 13 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 14000 से ज्यादा व्यूद आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है, ‘अखबारों में सिर्फ वही खबरें दिख रही हैं जिनसे विज्ञापन का फायदा हो। बिहार एसएससी की दो-दो लंबित परीक्षाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अटका हुआ है, लेकिन इस पर मीडिया की खामोशी दुखद है। सरकार विज्ञापन देने तक सीमित न रहे, युवाओं के रोजगार और परीक्षाओं के समयबद्ध आयोजन पर ध्यान दे।’  काफी सारे लोग लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 14, 2026

Fatty liver

सितम्बर 14, 2026

Viral Video

सितम्बर 13, 2026

Health Tips

सितम्बर 13, 2026

Viral Video

सितम्बर 12, 2026

Varanasi Viral Video

सितम्बर 12, 2026