---Advertisement---

Viral Video: सच्चा देशभक्त! मोदी जी की गुजारिश के बाद पत्नी के लिए गोल्ड लेने से मुकर गया शख्स, देखें ज्वेलरी शॉप का ड्रामा

Viral Video: सोने की ज्वेलरी खरीदने के लिए पहुंचे शख्स ने पीएम मोदी की बात मानकर जो किया हुआ देखकर आपको हैरानी हो सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जो वाकई काफी अलग है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 12, 2026 1:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत वासियों को एक संदेश देते हुए कहा कि एक साल तक कोई भी सोना ना खरीदे और पैसों की बचत करें। गोल्ड में इन्वेस्ट न करने की गुजारिश की। देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए लोगों से पीएम मोदी की इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स अपनी पत्नी के लिए सोना खरीदने जाता है। पैसे भी दे देता है लेकिन उसके बाद जो करता है वह देखकर लोग मजे लेने में पीछे नहीं है। जहां कुछ लोग सच्चा देश भक्त बताने लगे तो कुछ लोग इस ड्रामे पर टिप्पणी कर रहे हैं।

Viral Video में देखें पीएम मोदी की बात का शख्स पर असर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @instaviral.inm

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जहां यह कहा जाता है कि मोदी जी ने अनाउंस किया है कि कोई ज्वैलरी ना खरीदे तो इसलिए मैं एक ज्वेलरी की दुकान पर आया हूं जहां एक ग्राहक आए हुए हैं। इनका कहना है कि उनका गोल्ड बुक था लेकिन पीएम मोदी की अपील के बाद उन्होंने अपना प्लान बदल लिया है। वायरल वीडियो में शख्स यह कहता हुआ नजर आता है कि मेरा गोल्ड बुक था मेरी पत्नी के लिए मैं यहां बुकिंग कैंसिल करने आया हूं और अपना पेमेंट कैंसिल कर रहा हूं। मेरे देश के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश आर्थिक संकट में है अभी तो चीजों को रोकना चाहिए।

देश को लेकर शख्स का दिखा वायरल वीडियो में जज्बा

वहीं वायरल वीडियो में जब शख्स से पूछा जाता है कि कब खरीदोगे आपके घर में शादी है। तब वह शख्स जवाब देता है 1 साल के बाद खरीद लेंगे। पुराने काम चला लेंगे अभी। जब उनसे कहा जाता है कि अभी तो 1.50 लाख का भाव है एक साल के बाद 2.5 लाख हो गया। ऐसे में शख्स जवाब देता है कि ढाई लाख में खरीद लेंगे। देश से बढ़ के थोड़ी है जब देश में आर्थिक संकट है तो इतना गोल्ड जरूरी थोड़ी है। शख्स कहता है कि मैं पीएम मोदी की बात मानता हूं सबकी अपनी-अपनी चॉइस है।

वायरल वीडियो को लेकर इस तरह यूजर्स ने लिए मजे

वायरल वीडियो को जहां कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे लेकर चटकारे भी ले रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा चालबाज पति तो एक यूजर ने कहा संकट में तो भाई अब आप आओगे। एक यूजर ने कहा बीवी को गोल्ड ना देना पड़े इसका गजब बहाना खोज लिया। इस वायरल वीडियो को 23 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026