---Advertisement---

Viral Video: Kaavaalaa गाने पर तमन्ना भाटिया को अंकल ने किया फेल, वीडियो देख लोग बोले- ‘भाटिया जी के चाचा’

Viral Video: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फ़िल्म जेलर (Jailer) रिलीज़ से पहले ही काफी चर्चा में है। हाल ही में रिलीज़ हुए फ़िल्म के एक्शन पैक्ड ट्रेलर ने दर्शकों के दिलों में उत्सुकता पैदा कर दी है। वहीं फ़िल्म का गाना कावाला (Kaavaalaa Song) भी सोशल मीडिया पर काफ़ी धूम मचा रहा है। ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 9, 2023 1:11 अपराह्न | Updated: अगस्त 9, 2023 4:13 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फ़िल्म जेलर (Jailer) रिलीज़ से पहले ही काफी चर्चा में है। हाल ही में रिलीज़ हुए फ़िल्म के एक्शन पैक्ड ट्रेलर ने दर्शकों के दिलों में उत्सुकता पैदा कर दी है। वहीं फ़िल्म का गाना कावाला (Kaavaalaa Song) भी सोशल मीडिया पर काफ़ी धूम मचा रहा है। तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के इस गाने पर लोग इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। अब ऐसा ही एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति गाने के हुक स्टेप्स पर बेहतरीन डांस करता दिख रहा है।

इंस्टाग्राम पर तमन्ना भाटिया को टक्कर देता दिखा फ़ैन 

इंस्टाग्राम पर वायरल कावाला ट्रेंड पर एक व्यक्ति अपने ग़ज़ब के हुक स्टेप्स दिखा रहा है। इस व्यक्ति का नाम राजेश शिवरामकृष्णन हैं जो कावाला गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं। वीडियो में राजेश तमन्ना भाटिया की तरह तैयार होकर कावाला गाने पर नाचते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने लोअर को पलाज़ो बनाया हुआ है और एक स्टोल को ब्लाउज के रूप में इस्तेमाल किया है। वहीं इस वीडियो पर 37.5 मिलीयन व्यूज़ हैं। 

आपको बता दें कि गाने के ओरिजनल वीडियो में तमन्ना भाटिया हैं। वहीं अनिरुद्ध रविचंदर और शिल्पा राव द्वारा गाए इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। ऐसे में लोग राजेश की तुलना तमन्ना भाटिया से कर रहे हैं। 

लोगों ने दी मिलीजुली प्रतिक्रिया 

राजेश के इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। उनकी ने वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा “ बहुत ख़ूब सर… सच में आपका डान्स अलग लेवल का है”। एक दूसरे ने कमेंट किया “ गाने की ओरिजनल वीडियो पर 1.7 मिलियन व्यूज़ हैं और इस इस वीडियो पर 1.8 मिलियन कमाल कर दिया”। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राजेश को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे ही एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा “भाटिया जी के दूर के चाचा”। एक ओर ट्रोलर ने लिखा “उर्फी जावेद”। 

10 अगस्त को रिलीज़ होगी जेलर

ग़ौरतलब है कि रजनीकांत स्टारर जेलर 10 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। फ़िल्म में रजनीकांत, जैकी श्रॉफ़, तमन्ना भाटिया, शिव राजकुमार और मोहनलाल नज़र आएँगे। वहीं फ़िल्म की रिलीज़ से पहले दर्शकों को ऐसा क्रेज़ शायद ही किसी फ़िल्म के लिए देखने को मिला होगा। अब देखना यह है की रिलीज़ के बाद से कितने बॉक्स ऑफ़िस रिकॉर्ड तोड़ती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026