Viral Video: हिमाचल प्रदेश के ऊना से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा रहा है। इसमें रिटायर्ड फौजी ने 6 साल की मासूम बच्ची को सिर्फ इसीलिए रस्सियों से बाँधा था क्योंकि उसने अमरुद तोड़ लिए थे। आदमी की क्रूरता को देख सोशल मीडिया पर लोगों का जब गुस्सा फूटा तो पुलिस के द्वारा एक्शन लिया गया। अब रिटायर्ड फौजी का माफानामा सामने आया है। जिसे देखने के बाद यूजर्स गुस्से से लाल पीले हो गए हैं। वो आरोपी पर कड़ा एक्शन चाहते हैं।
अमरुद तोड़ने पर रिटायर्ड फौजी ने मासूम बच्ची को दी तालीबानी सजा
सेवानिवृत्त फौजी के द्वारा 6 साल की बच्ची के साथ ये क्रूरता रविवार को बहडाला इलाके में की गई है। मासूम बच्ची ने आरोपी के घर से अमरुद तोड़ लिए थे।
⚠️TW: SENSITIVE VISUALS
In Una, Himachal Pradesh, a man tied up a young girl with ropes as punishment for picking guavas from his property, He later apologized after the video went viral.
pic.twitter.com/dWxsZORDjm— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 5, 2026
जिसके बाद उसे रेलिंग पर रस्सी से बांधा गया था। इस दौरान बच्ची मदद के लिए गुहार लगा रही थी। रिटायर्ड फौजी की इस हरकत को जब वहां गुजर रहे नेवी कैप्टन रोहित जसवाल ने देखा और टोका तो उसने तेवर दिखाए। लेकिन जब ये वीडियो वायरल हुआ तो रिटायर्ड फौजी ने माफी मांगी है। इस घटना पर चाइल्ड लाइन टीम ने एक्शन लिया है। इसके साथ ही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। क्योंकि बच्ची के परिजनों ने केस दर्ज कराया है।
Viral Video के बाद रिटायर्ड फौजी ने मांगी मांफी
मामला बढ़ने के बाद आरोपी सेवानिवृत्त फौजी की तरफ से माफीनामा सामने आया है। जिसमें वो अपनी गलती का ठिकरा अपने दिमाग पर फोड़ते हुए कह रहे हैं कि, उस वक्त इसने काम नहीं किया है। उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है।
NEW update 🚨
उस व्यक्ति ने माफ़ी भी माँगी है । मैं समझ नहीं पाता हूँ क्यो करते है ये लोग 👇👇👇 pic.twitter.com/rpyPgSWeDc
— CA Anurag (@CAAnurag_) April 5, 2026
अब वो कभी ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि, एक गलती तो सभी माफ करते हैं। रिटायर्ड फौजी का ये माफीनामा सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। इसीलिए उनका कहना है कि, पहले गलती करना फिर माफी मांगना बिल्कुल गलत है। वो रिटायर्ड फौजी पर कड़ा एक्शन चाहते हैं।
