---Advertisement---

Viral Video:’अंकल बचा लो’ 6 साल की मासूम के साथ क्रूरता करने वाले रिटायर्ड फौजी की माफी सुन लोगों का खौला खून, आप भी देखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के ऊना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो 6 साल की बच्ची को रस्सी से बांधे हुए है। इस दौरान वो मदद की गुहार लगा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद रिटायर्ट फौजी की सफाई सामने आयी है। जिसे देख लोगों को गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 6, 2026 12:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  हिमाचल प्रदेश के ऊना से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा रहा है। इसमें रिटायर्ड फौजी ने 6 साल की मासूम बच्ची को सिर्फ इसीलिए रस्सियों से बाँधा था क्योंकि उसने अमरुद तोड़ लिए थे। आदमी की  क्रूरता को देख सोशल मीडिया पर लोगों का जब गुस्सा फूटा तो पुलिस के द्वारा एक्शन लिया गया। अब रिटायर्ड फौजी का माफानामा सामने आया है। जिसे देखने के बाद यूजर्स गुस्से से लाल पीले हो गए हैं। वो आरोपी पर कड़ा एक्शन चाहते हैं।

अमरुद तोड़ने पर रिटायर्ड फौजी ने मासूम बच्ची को दी तालीबानी सजा

सेवानिवृत्त फौजी के द्वारा 6 साल की बच्ची के साथ ये क्रूरता रविवार को बहडाला इलाके में की गई है। मासूम बच्ची ने आरोपी के घर से अमरुद तोड़ लिए थे।

जिसके बाद उसे रेलिंग पर रस्सी से बांधा गया था। इस दौरान बच्ची मदद के लिए गुहार लगा रही थी। रिटायर्ड फौजी की इस हरकत को जब वहां गुजर रहे नेवी कैप्टन रोहित जसवाल ने देखा और टोका तो उसने तेवर दिखाए। लेकिन जब ये वीडियो वायरल हुआ तो रिटायर्ड फौजी ने माफी मांगी है। इस घटना पर चाइल्ड लाइन टीम ने एक्शन लिया है।  इसके साथ ही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। क्योंकि बच्ची के परिजनों ने केस दर्ज कराया है।

Viral Video के बाद रिटायर्ड फौजी ने मांगी मांफी

मामला बढ़ने के बाद आरोपी  सेवानिवृत्त फौजी  की तरफ से माफीनामा सामने आया है। जिसमें वो अपनी गलती का ठिकरा अपने दिमाग पर फोड़ते हुए कह रहे हैं कि, उस वक्त इसने काम नहीं किया है। उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई  है।

अब वो कभी ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि, एक गलती तो सभी माफ करते हैं। रिटायर्ड फौजी का ये माफीनामा  सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। इसीलिए उनका कहना है कि, पहले गलती करना फिर माफी मांगना बिल्कुल गलत है। वो रिटायर्ड फौजी पर कड़ा एक्शन चाहते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026

Weight Loss

मई 24, 2026

Viral Video

मई 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

मई 24, 2026

Varun Dhawan

मई 24, 2026