---Advertisement---

Viral Video: अमीरों की सोसाइटी बनी गुंडागर्दी का अड्डा, जरा सी बात पर युवक को पीट पीटकर किया बेहरा

Viral Video: सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक की भयंकर पिटाई हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 30, 2026 2:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर नोएडा की सोसाइटी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पर एक युवक को कुछ लोग मिलकर बुरी तरह से पीट रहे हैं। खबरों की मानें तो पार्किग को लेकर शुरु हुआ ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि, इस मारपीट में युवक के कान का पर्दा फट गया। ये घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी की बताई जा रही है।  इस मामले पर पुलिस की प्रतिक्रिया भी आयी है।

नोएडा की बड़ी सोसाइटी में भयंकर मारपीट

पार्किंग को लेकर लड़ते युवकों के वायरल वीडियो को Siddharth Agarwal 🇮🇳 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी में कार में पार्किंग को लेकर दो पक्षो में जमकर विवाद। एक निवासी के कान का पर्दा फटा, साथ ही कई जगह चोट। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों पर कोई एक्शन नही।

देखें वीडियो

बिसरख कोतवाली का मामला।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि,  एक युवक को काफी पीटा जा रहा है। आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। लेकिन कोई भी मदद नहीं कर रहा है। आस-पास खड़े लोग सिर्फ वीडियो बना रहे हैं। पीड़ित का कनाजय प्रकाश शर्मा बै। उनके साथ ये हादसा 19 जुलाई को हुआ था। पीड़ित का कहना है कि, रजत नाम के युवक ने उनकी पार्किंग की जगह पर अपनी गाड़ी को खड़ा कर लिया था। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और रजत ने गुंडों को बुला लिया। पीड़ित का कहना है कि, उसे काफी मारा गया है। खबरों की माने तो पीड़ित के शरीर पर कई सारी चोटें आयी हैं।  इसके साथ ही कान का पर्दा भी फट गया है।

Viral Video पर पुलिस की प्रतिक्रिया

दैनिक भास्कर में छपी खबरे के अनुसार , पीड़ित ने आरोप लगाया है कि, पुलिस उसकी शिकायत को नहीं सुन रही है। मामले को बढ़ता देख यूपी पुलिस ने कार्रवाही का आश्वासन दिया है। फिलहाल ये घटना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रही है।

 

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Bijnor Video

सितम्बर 15, 2026

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Sameer Anjaan

सितम्बर 15, 2026

Gurugram Hit And Run Case

सितम्बर 15, 2026