---Advertisement---

Viral Video: आशिक से बात करने में बच्चा बन रहा था बाधा, मां ने 3 साल के मासूम को दी बेहद खौफनाक मौत

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि, इस बच्चे को उसी की मां ने ही जान से मार दिया। दरअसल, वो अपने ब्यॉयफ्रेंड से बात कर रही थी।  लेकिन बच्चे का शौर  उसे इतना चुभा कि, उसने मासूम को मौत की नींद सुला दिया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 29, 2026 2:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बेहद डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला पर उसके पति ने ही आरोप लगाया है कि,  उसकी पत्नी ने प्रेमी से बात करने के लिए अपने  ही 3 साल के बच्चे को मार दिया है। अब इसी मृतक मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा नाच रहा है। इस घटना के सामने आते ही मथुरा पुलिस की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है। ये घटना थाना बलदेव क्षेत्र के छौली गांव की बताई जा रही है। महिला पर आरोप है कि, उसने बच्चे को 28 जून 2026 को मारा था। इसके बाद 27 जुलाई 2026 को आदमी ने इसका खुलासा किया है।

प्रेमी के लिए मां ने बच्चे को मौत की नींद सुलाया

मासूम  बच्चे के वीडियो को Madan Mohan Soni नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘UP: मथुरा में रुचि नाम की महिला ने 3 साल के बेटे माधव की गला दबाकर हत्या कर दी। यह महिला अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। उसका तीन साल का मासूम बेटा पास में शोर मचा रहा था। गुस्से में महिला ने बच्चे का गला दबा दिया।

देखें वीडियो

बच्चा मौके पर ही मर गया।उसने परिवार से झूठ बोला कि बच्चा सो रहा है। परिवार वाले समझे सामान्य मौत और अंतिम संस्कार कर दिया। हाल ही में पति ने पत्नी और प्रेमी की बातचीत सुन ली, जिसमें बच्चे की मौत का जिक्र था। पूछताछ पर महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।’  बच्चे को मारने का आरोप 32 साल की रुचि जिंदल पर लगा है। मृतक मासूम की उम्र 3 साल थी। आरोपी महिला के पति मुरारी गुप्ता ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। आदमी ने आरोप लगाया है कि, उसकी बीवी प्रेमी से बात कर रही थी और बेटा रो रहा था। जिसके कारण उसे परेशानी हो रही थी। इसी वजह से उसने बच्चे का गला दबा दिया और मौत का कारण बीमारी बताया है। पति ने बताया है कि, कॉल रिकॉर्ड खंगलाने के बाद उसे इन सभी चीजों का पता चला है।

Viral Video पर पुलिस का रिएक्शन

मथुरा में घटि इस खौफनाक घटना पर पुलिस की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है।  पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके बताया है कि, ‘दिनांक 27.07.2026 को शाम को करीब 7:30 बजे जरिये 112 थाना बलदेव को सूचना मिली थी कि गांव छौली निवासी गोविंद गुप्ता जिन्होंने कॉल करके ये बताया कि उनके भाई की पत्नी द्वारा अपने तीन साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई है ।

देखें वीडियो

इसकी सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी बल्देव पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और वहा घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए,जानकारी प्राप्त कि दिनांक 28.06.2026 को रुचि गुप्ता द्वारा अपने बच्चे को एक्सीडेंटली जब वह खेल रहा था, उधम कर रहा था जिनके द्वारा रोकने का प्रयास किया गया और उसको मारपीट करते हुए उसका एक्सीडेंटली गला दबा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह सूचना इन्होंने अपने पति को दी कि वह उठ नहीं रहा है और काफी देर से सोया हुआ है। जिसके बाद इनके पति द्वारा उसको सिम्स हॉस्पिटल ले गए और उसके बाद अन्य हॉस्पिटल में भी ले गए बच्चे को वहां पर मृत घोषित कर दिया गया था, ये बात इनके द्वारा अपने पति को नहीं बताई गई थी और जिसके क्रम में उस बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जानकारी ये प्राप्त हुई है कि इन्होंने अपने पति को ये कन्नफेस किया है कि एक्सीडेंटली इनके द्वारा बच्चे का गला दब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। मौके पर जब थाना पुलिस पहुंची है तब परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर प्राप्त होने पर थाना बल्देव पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट क्षेत्राधिकारी महावन मथुराः- संजीव कुमार राय  ।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Bijnor Video

सितम्बर 15, 2026

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Viral Video

सितम्बर 15, 2026

Sameer Anjaan

सितम्बर 15, 2026

Gurugram Hit And Run Case

सितम्बर 15, 2026