---Advertisement---

Viral Video: ‘हम पाकिस्तान से हैं…’ नाव पर एंजॉय कर रहे भारतीय कपल के सामने अचानक आया कश्मीरी चायवाला, देख आपस में ही भिड़े इंटरनेट यूजर्स

Viral Video: कश्मीर घूमने गए कपल के सामने आए चाय वाले ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। उसे लेकर जहां कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसकी तीखी आलोचना कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2026 2:10 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारतीय यूजर्स के बीच इंटरनेट पर पाकिस्तानियों का क्या हाल किया जाता है यह बताने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी वायरल वीडियो देखकर लोग मजे लेने में पीछे नहीं होते हैं। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां नाव पर सवार एक भारतीय कपल से आकर कश्मीरी चायवाला कुछ ऐसा कहता है जिसकी वजह से लोगों के बीच यह बहस का मुद्दा बन गया है। जहां अचानक चाय वाला आकर रूकता है और फिर पर्यटक से पूछता है कि आप कहां से हैं। वहीं जवाब सुनने के बाद वायरल वीडियो में चाय वाले ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।

Viral Video में टूरिस्ट से क्या बोल फंसा कश्मीरी चायवाला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Liberty Wire (@libertywirein)

वायरल वीडियो में टूरिस्ट से चाय वाला आकर पूछता है कि आप कहां से हैं। इस पर टूरिस्ट जवाब देता है भारत से जिस पर कश्मीरी चाय वाला कहता है, “अच्छा तो क्या हम पाकिस्तान से हैं, हम तो असली हिंदुस्तानी हैं।” इस एक वाक्य ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही अपने चाय को बेचने के लिए वह जिस तरह से पर्यटक को इंप्रेस कर रहा है वह देखकर सोशल मीडिया पर लोग बहस करने लगे हैं। जहां सुना जा सकता है कि वह कहता है कि मैडम आलिया भट्ट बन जाएगी ।

वायरल वीडियो देख यूजर्स किस तरह ले रहे मजे

वहीं इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां चाय वाला अपनी चाय को बेचने के लिए जिस अंदाज में कपल के सामन अपनी बात रखता है और डिस्काउंट की बात करता है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि यह भी सिर्फ दिखावटी कर रहा है तो कुछ लोग इसे दिल जीत लेने वाला वीडियो बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “खाल में भेड़िया।”

इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 13000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं इस पर 1.6 मिलियन व्यूज मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Rajasthan Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Weight Loss

अप्रैल 10, 2026

Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Monalisa

अप्रैल 10, 2026

MP Viral Video

अप्रैल 10, 2026