---Advertisement---

Viral Video: क्या हुआ जब भूख से तिममिला रहे गरीब को मिली झालमुरी ? रिएक्शन देख निकल पड़ेंगे आंसू

Viral Video: सोशल  मीडिया पर एक भूखे गरीब युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अचानक से झालमुरी मिलने के बाद वो ऐसा रिएक्शन देता है। जिसे देख लोग भावुक हो जाते हैं। ट्रेन में घटि इस घटना ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 15, 2026 1:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  धरती पर खुद ईश्वर नहीं आ सकता है तो वो किसी ना किसी को फरिश्ता बनाकर मदद के लिए भेज देता है। हम सभी अपने जीवन में इस तरह के अनुभव को बुरे वक्त में महसूस करते हैं। लेकिन कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिसके कारण मन भावुक हो जाता है और दिल से आवाज निकलती है कि,  इंसानियत अभी जिंदा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छूने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें ट्रेन के अंदर एक बेहद गरीब युवक बैठा हुआ है। वो भूख से तिलमिला रहा है। लेकिन तभी उसे अचानक से झालमुरी मिल जाती है। इसके बाद जो उसका रिएक्शन आता है, उसे देख लोग भावुक हो जाते हैं।

ट्रेन के अंदर दिखी इंसानियत

इंसानिय से भरा ये वायरल वीडियो कब और कहां का है ?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  Riya Ghosh नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो काफी मार्मिक है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक आदमी ट्रेन के अंदर बैठा हुआ है। वो काफी भूखा है।

देखें वीडियो

तभी वहां पर झालमुरी बेचने वाला आता है। एक यात्री उसे खरीदकर गरीब युवक को दे देता है। भूख से तिलमिला रहे युवक को जब झालमुरी मिलती है तो उसके चेहरे पर सुकून आ जाता है। वो तुरंत उसे ले लेता है। ईश्वर की तरफ से आयी ये कृपा उसके चेहरे पर खुशी वा देती है।

Viral Video भावुक कर रहा

भूखे इंसान की मदद का ये वायरल वीडिय एक्स पर 14 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 30 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ये पल दिल को छू लेने वाला है। दूसरा लिखता है, ‘दया अभी भी जिंदा है’। तीसरा लिखता है, ‘इस वीडियो ने बहुत भावुक कर दिया है’। यूजर्स कमेंट करते हुए  गरीबों और जरुरतमंद लोगों की मदद करने की मांग कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

जून 21, 2026

Nishant Kumar

जून 21, 2026

Father's Day 2026

जून 21, 2026

Rakul Preet Singh

जून 21, 2026

International Yoga Day

जून 21, 2026

Viral Video

जून 20, 2026