---Advertisement---

Viral Video :मुस्लिम बच्ची के बीमार होने पर परिवार ने घर में कराया कुरान पाठ, सोसाइटी में गार्ड के साथ हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Viral Video : मुस्लिम बच्ची के बीमार होने पर घर में कुरान पाठ करना मुस्लिम परिवार को पड़ा भारी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 26, 2024 1:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद जिला खबरों में आ गया है। इसकी वजह यहां की एक सोसाइटी में हुआ कुरान पाठ है। इस घटना से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने डाला है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है कि, “गाजियाबाद, यूपी की सोसाइटी में लड़की के बीमार होने पर कुरान पाठ कराया गया। स्थानीय निवासियों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि फ्लैट को मदरसा बनाने की साजिश चल रही है। कुरान पाठ करके जब ये लोग लौट रहे थे तो गार्ड ने पूछताछ शुरू कर दी। इस पर विवाद हुआ और गार्ड की पिटाई कर दी गई।”

गाजियाबाद की सोसाइटी में कुरान पाठ कराने पर विवाद

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “हद है अपने घर में कोई पूजा या कुरान पठन करे तो किसी को क्या दिक्कत?” वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “कोई अपने घर में गीता पाठ करवाए कुरान पाठ करवाए क्यों तकलीफ होती है?”

Viral Video कहां की है?

पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ मुस्लिम युवक घर में बैठे हुए हैं। इसके साथ ही वीडियो के पीछे से आ रही आवाज में ये भी सुना जा सकता है कि, इस तरह के आयोजन कराने से पहले सोसाइटी को जानकारी दे दिया करो। ये घटना गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक की चित्रावन सोसायटी की है। कुरान पाठ करने पर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि, सोसाइटी में मदरसा खोलने की तैयारी चल रही है। इसके बाद जब कुरान पाठ करके मुस्लिम लोग गेट पर पहुंचे तो वहां पर गार्ड के साथ उनकी बहस हुई और खबर है कि, गार्ड के साथ मारपीट भी की गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है, आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Avika Gor

जून 30, 2026

Health Tips

जून 29, 2026