---Advertisement---

Viral Video: सांप के साथ खेल करने के चक्कर में शख्स को नजर आए दिन में तारे, देख हो जाएगी सिट्टी-पिट्टी गुम

Viral Video: नाक पर सांप को चढ़ाकर एक शख्स ने करामात दिखाने की कोशिश की लेकिन बदले में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2024 4:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज के समय में लोग वायरल होने के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। सोशल मीडिया पर किसी रील्स को शेयर कर चाहते हैं कि वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन जाए। इस चक्कर में वह अपनी जान की परवाह भी नहीं करते है। कुछ ऐसा ही हुआ है एक शख्स के साथ जिसने सांप के साथ पंगा ले लिया और इसका वीडियो देखने के बाद आपकी बोलती बंद हो जाएगी। निश्चित तौर पर सांप के साथ खेल करने के बाद इस शख्स की नानी नई याद आ गई होगी और यह वीडियो खूब चर्चा में है।

सांप ने किया जबरदस्त वार

वीडियो के कैप्शन से इस बात का खुलासा किया गया है कि वह सांप के साथ सिर्फ मस्ती कर रहा है लेकिन यह सांप भी उसका बाप निकला। उसने नाक पर ही काट डाला जिसकी शायद शख्स ने कल्पना भी नहीं की होगी। वह तो मस्ती में सांप के साथ पंगे लेने की कोशिश की लेकिन पलक झपकते जहरीले सांप ने अपने डंक से उस शख्स की हवाइयां उड़ा दी।

सांप के साथ पंगे लेने का मिला खामियाजा

jjsnakes इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 48000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग कमेंट में हैरानी जताते हुए नजर आए हैं।वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सांप को अपनी उंगलियों पर उठाकर नाक के पास ले जाता है और फिर सांप के मुंह में होता है शख्स का नाक। वह सांप के साथ करामात दिखा रहा होता है तभी सांप ने नाक पर डंक मार दिया जिसकी शायद सच में कल्पना भी नहीं की होगी। उसके नाक से बह रहे खून और डंक के निशान से यह साफ जाहिर है कि सांप के साथ पंगे लेने का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026