---Advertisement---

Viral Video: ‘एनिमल’ एक्टर मनजोत सिंह का लड़की को बचाने वाला ये पूराना वीडियो अब क्यों हो रहा वायरल? जानें वजह

Viral Video: 'एनिमल' एक्टर मनजोत सिंह ने 5 साल पहले एक लड़की की जान बचाई थी। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 6, 2024 3:15 अपराह्न

manjot singh
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: साल 2023 की सबसे सुपरहिट फिल्मों में शुमार हो चुकी एनिमल को भला कौन भूल सकता है। फिल्म की स्टोरी हो या फिर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आयी। एनिमल फिल्म का अभी खूमार लोगों के दिल और दिमाग से अभी उतरा तक नहीं था कि, एनिमल फिल्म के एक एक्टर मनजोत सिंह का एक 5 साल पुराना वीडियो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में एक्टर किसी लड़की की जान बचाता हुआ दिख रहा है।

‘एनिमल’ एक्टर मनजोत सिंह ने लड़की की जान बचाई

‘एनिमल’ एक्टर मनजोत सिंह ने जिस लड़की की जान बचाई वो सुसाइड करने जा रही थी। जिसे एक्टर ने रोका और उसे नई जिंदगी दी। एनिमल फिल्म में मनजोत सिंह ने रणबीर सिंह के दोस्त की भूमिका निभाई थी।वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, लड़की किसी ऊंची जगह से कूदने की कोशिश कर रही है। इस दौरान मनजोत सिंह वहां आ जाते हैं और गिरती हुई लड़की को बचा लेते हैं। फिर उन्हें देखकर कई लोग लड़की का हाथ खींचते हैं। इस तरह आत्महत्या करने जा रही लड़की की जान बच जाती है।

वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने क्या लिखा?

इस वीडियो को royal_manjjot_singhh इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिसमें एक्टर ने कैप्शन देते हुए लिखा कि, “2019 में ऐसा हुआ था कि एक लड़की आत्महत्या कर रही थी और भगवान की कृपा से मैं उसे बचाने में सक्षम था, मैं सही समय पर सही जगह पर था। हम सभी समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करते हैं “कभी-कभी जीना भी साहस का काम है।”इस वीडियो को देखने के बाद मनजोत सिंह की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो 2019 की है जो कि, अब खूब वायरल हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026