Viral Video: शादीशुदा औरतों के चक्कर में पड़कर अकसर लड़के उसके पति की हत्या कर देते हैं। इस तरह की तमाम सारी घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन यकीन मानिए ये मामला सबसे हटकर है। क्योंकि इसमें धोखबाज औरत को सबक सिखाने के लिए प्रेमी ने उसी के पति के साथ मिलकर फील्डिंग सेट कर दी। ये घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद शादीशुदा औरत के ब्यॉयफ्रेंड की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या हुआ जब प्रेमी और पति ने मिलकर धोखेबाज औरत को सिखाया सबक?
पति, पत्नी और वो के रिश्ते में उलझे इस वायरल वीडियो को Arnav 2.0 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक महिला ने एक पुरुष के साथ बिना यह बताए रिश्ता बना लिया कि वह पहले से शादीशुदा है।जब यह सच्चाई सामने आई, तो उस पुरुष ने उसके पति को सब कुछ बताने का फैसला किया।
देखें वीडियो
एक महिला ने एक पुरुष के साथ बिना यह बताए रिश्ता बना लिया कि वह पहले से शादीशुदा है।
जब यह सच्चाई सामने आई, तो उस पुरुष ने उसके पति को सब कुछ बताने का फैसला किया।
कुछ दिनों बाद उसने महिला से कहा कि घर में प्रवेश करने से पहले अपनी आँखें बंद कर ले, क्योंकि वह उसके लिए एक… pic.twitter.com/uoU9h5KyTi
— Arnav 2.0 (@Arnav_Singh293) August 14, 2026
कुछ दिनों बाद उसने महिला से कहा कि घर में प्रवेश करने से पहले अपनी आँखें बंद कर ले, क्योंकि वह उसके लिए एक सरप्राइज़ तैयार कर रहा है। महिला को लगा कि यह कोई खुशी का पल होगा, लेकिन अंदर जाकर जब उसने आँखें खोलीं, तो सामने अपने पति को देखकर वह हैरान रह गई।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरस से महिला का प्रेमी उसे सरप्राइज में उसी के पति को दे देता है। प्रेमी और पति की हरकत को देख धोखेबाज औरत के होश उड़ जाते हैं।
Viral Video देख यूजर्स को हो रही हैरानी
धोखे बाज और को सबक सिखाते प्रेमी और पति का वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 14 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 32000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है ‘किसी रिश्ते में धोखा देना सही नहीं है’। दूसरा लिखता है, ‘आज इनको ही भाई ने सरप्राइज दे दिया’। वहीं, काफी लोग प्रेमी और पति के प्लान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







