Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन थूकते हुए रोटी बनाते कुछ लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन ये मामला थोड़ा सा अलग और बेहद गंदा है। क्योंकि इसमें एक महिला सरेआम चप्पल पहनकर आटा गूंथ रही है। इस दृश्य को देखकर इंटरनेट पर लोग काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसे स्वच्छता और स्वास्थ्य के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ बताया जा रहा है। ये वीडियो इतना ज्यादा विवादित है कि, देखने वालों का मन खराब हो गया है।
चप्पल पहनकर महिला ने गूंथा आटा
चप्पल पहनकर आटा गूंथती महिला के इस वायरल वीडियो को Aarohi एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि, एक महिला जमीन पर रखे बड़े बर्तन में रखे आटे को हाथों के बजाय अपने पैर से दबाकर गूंथ रही है।
देखें वीडियो
You like tandoori roti se dis process..?? pic.twitter.com/2cnCbfvNqj
— Aarohi (@Aarohi18_) June 11, 2026
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि महिला ने पैरों में चप्पल भी पहन रखी है।चप्पल पहनकर सीधे खाने की चीज को इस तरह पैरों से कुचलना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। ये वीडियो किसी होटल का लग रहा है। महिला के द्वारा सरेआम ये नीच हरकत की जा रही है। महिला को ना तो किसी बात का डर है और ना ही शर्म है। वो अपना काम निबटाने के चक्कर में लोगों को गंदगी परोस रही है।
Viral Video देख यूजर्स हुए गुस्से से लाल
चप्पल पहनकर आटा गूंथती महिला का वायरल वीडियो कब और कहां का है ? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 11 जून 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1.68 लाख व्यूज आ चुके हैं। कुछ लोग इसे एआई से बना बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि, ये बहुत ही शर्मनाक हरकत है। महिला पर तुरंत एक्शन होना चाहिए। क्योंकि वो लोगों की हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस घटना की सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन इसने लोगों का मन खराब कर दिया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






