---Advertisement---

Viral Video: रील वायरल करने के लिए महिला ने छत से लगा दी छलांग, पागलपन का अंजाम देख मुंह को आ जाएगा कलेगा

Viral Video:  सोशल मीडिया पर रील बनाते हुए स्टंट करती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स की रुह कांप रही है। क्योंकि ये बेहद जानलेवा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 17, 2026 6:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर रातों-रात वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। वो अकसर अपनी और दूसरों की जिंदगी को मुसीबत में डाल देते हैं। लेकिन यकीन मानिए इस स्टंटबाज महिला जैसा पागलपन शायद ही आज से पहले आपने देखा होगा। महिला इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए ऊंची छत से छलांग लगा देती है। उसकी ये हरकत दिल को दहला देने वाली है। महिला के इस कांड को देख लोगों ने सवालों की बारिश कर दी है। इसके साथ ही उन्हें काफी अफसोस भी हो रहा है, आखिर इंसान के सिर पर रील का भूत किस कदर  चढ़कर बोल रहा है।

रील बनाने के लिए महिला ने छत से लगाई छलांग

ये वायरल वीडियो एक्स पर Irfan Ali नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि, ‘अब तो कुछ महिलाएं भी Reel बनाने के लिए जोख़िम भरा स्टंट करने लगी हैं। देखिए इस मैडम को छत से गिर गई और इसकी Reel बन गई।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला रील बनाने के लिए छत के किनारे पर खड़ी होकर कूद जाती है। इसके बाद सीधे नीचे गिर गईं। जिस रील को वह इंटरनेट पर डालने के लिए रिकॉर्ड कर रही थीं, वही रील उसके इस खौफनाक हादसे का सबूत बन गई। इस घटना का वीडियो कलेजा मुंह को ला रहा है। महिला छत से गिरते ही चारों खाने चित हो जाती है।  महिला के साथ आगे क्या हुआ?  ये कहना मुश्किल है क्योंकि वीडियो छोटा है। लेकिन ये स्टंट बेहद खतरनाक और जानलेवा है।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोले?

वायरल होने की सनक लिए जानवेला वीडियो बनाती महिला कहां की है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 17 जून 2026 को अपलोड किया गया है। इस पर 51000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘रील के लिए छत पर चढ़ी थी मैडम, व्यूज तो मिले नहीं पर जमीन ने फॉलो जरुर कर लिया’। दूसरा लिखता है, ‘बहुत ही खतरनाक वायरल फैला है लोगों के दिमाग में अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं’। तीसरा लिखता है, ‘कोई चेक करो रील बनी या फिर रेल बन गई इसकी’।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026