---Advertisement---

Viral Video: बेंगलुरु असुरक्षित!मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ छेड़छाड़, दरिंदा बाहों में जकड़े गंदी हरकत करते हुए कैमरे में कैद

Viral Video: बेंगलुरु में सुबह की सैर पर निकली महिला के साथ लड़के ने की गंदी हरकत। देखें वीडियो

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 5, 2024 2:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर वैसे तो काफी सारे कानून बने हुए हैं, लेकिन उसके बाद भी दरिंदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। वहशी लोगों को जब भी मौका मिलता है वह अपनी गंदी हरकत को अंजाम दे देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो देश के बड़े शहरों में गिने जाने वाले बेंगलुरु से भी आया है। यहां पर एक महिला के साथ एक लड़के ने छेड़छाड़ की है, जिसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि, क्या अब बेंगलुरु जैसा शहर भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।

बेंगलुरु में महिला के साथ गंदी हरकत करता लड़का वायरल

इस दिल दहला देने वाली घटना के वीडियो को Vani Mehrotra नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “बेंगलुरु में सुबह की सैर पर निकली महिला से छेड़छाड़। इसके तुरंत बाद वह व्यक्ति मौके से भाग गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।” इसकी वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला गली में दिख रही है। CCTV को देखकर लगता है कि, ये घटना 2 अगस्त सुबह 5 बजे की है। महिला के साथ गली में एक लड़का गंदा व्यवहार करता हुआ नजर आ रहा है।

ये लड़का महिला को अपनी बाहों में जकड़े हुए है और गंदी हरकत कर रहा है। इस दौरान महिला खुद को बचाने के लिए भाग रही है। वह मदद के लिए भी चिल्ला रही है, लेकिन गली में कोई भी मौजूद नहीं है। इसके बाद महिला काफी जोर से चिल्लाती है। महिला की चीख सुनकर ये लड़का उसे छोड़कर भाग जाता है और महिला भी आगे बढ़ जाती है।

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस घटना का वीडियो जैसी ही वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आने लगीं और वह बोलने लगे कि, ऐसे दरिदें को गोली से मार देना चाहिए। इस वीडियो को 5 अगस्त यानी की आज ही शेयर किया गया है, जिस पर अब तक कई सारे व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026