---Advertisement---

Viral Video: आस्था के नाम पर धमाचौकड़ी कर रहे लड़कों को महिला ने सीखाया सबक, लोग बोले-एक नारी चार पर भारी

Viral Video: आस्था के नाम पर शोर मचा रहे लड़कों की महिला पुलिसकर्मी ने जमकर लगाई क्लास।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 18, 2024 5:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: धार्मिक स्थलों पर वीडियो बनाकर इंटरनेट पर छाने का क्रेज लोगों में लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों की इन हरकतों को देखते हुए इन पर एक्शन भी लिया जाता है, लेकिन इसके बाद भी ये नहीं मानते हैं। आज का वीडियो भी कुछ ऐसा ही ही। इस वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी धार्मिक स्थल पर गाने बजाते हुए और धमाचौकड़ी करते हुए कुछ युवाओं को बीच सड़क पर रोके हुए है और बोल रही है कि, ये सब करने की परमिशन आपने किससे ली है? अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

टशनबाज लड़कों को महिला पुलिसकर्मी ने सीखाया सबक

इस वीडियो को एक्स अकाउंट पर डाला गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कुछ लड़के गाड़ी का सनरुफ खोलकर वीडियो बना रहे हैं, इसे देखकर वहां पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी रोकती और टोकती हुई दिख रही है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि, “महिला पुलिसकर्मी गाड़ी पर नंबर प्लेट ना होने पर एतराज जता रही है । इसके साथ ही बोल रही है कि, गाड़ी में जगह है तो अंदर बैठिए… ये धार्मिक जगह है यहां गुंडागर्दी मत कीजिए… इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इसके साथ ही वह इस गाड़ी को सीज करने की भी धमकी दे रही है।”

Viral Video देख यूजर्स महिला की कर रहे तारीफ

महिला पुलिसकर्मी के मना करने पर युवक बात मान जाते हैं और गाड़ी में बैठ जाते हैं। इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से 18 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स कमेंट करते हुए इस महिला पुलिस कर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर कमेंट करते हुए लिख रहा है कि, एक नारी चार पहियों पर भारी। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026