Viral Video:काम करते हुए मजदूरों ने किया जानलेवा स्टंट , लापरवाही देख लोगों के मुंह को आ रहा कलेजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर काम के दौरान स्टंट करते मजदूरों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जरा सी लापरवाही उनकी जान ले सकती है. इस घटना को देख लोग दंग हैं.

Viral Video

Picture Credit: छपरा जिला X

Viral Video: इमारतों को बनाते हुए अकसर श्रमिक हादसों का शिकार हो जाते हैं. जिसके कारण कई लोगों की तो जान तक चली जाती है. जान को हथेली पर लेकर काम करने वाले मजदूरों को काफी संभलकर काम करना होता है. लेकिन क्या हो जब कोई खुद ही जानलेवा स्टंट करने लगे.अक्सर यह देखने को मिलता है कि मजदूर बिना हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट या जूतों के खतरनाक काम नहीं करते हैं. लेकिन पहली बार यह खुद की लापरवाही से स्टंट कर रहे हैं. जिस तरह से ये मशीन पर लटकर बहु मंजिला इमारत पर जा रहे हैं, उससे ये हादसे का शिकार हो सकते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख हर कोई दंग है.

काम करते हुए मजदूरों ने किया जानलेवा स्टंट

मजदूरों के द्वारा किया जा रहा ये जानलेवा स्टंट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो को
छपरा जिला नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हए लिखा गया है कि, ‘मजदूर लोगों के साथ इन्हीं हरकतों के कारण हादसा होता है यह लोग अपनी जान की परवाह थोड़ा सा भी नहीं करते हैं.’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो  को देखकर हर कोई हैरान है.

देखें वीडियो

इस वीडियो में कुछ मजदूर काम करने के दौरान अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. सुरक्षा नियमों को पूरी तरह ताक पर रखकर किए गए इस काम को देखकर लोगों का कलेजा मुंह को आ रहा है.  जिस तरह से वो मशीन पर लटकर बिल्डिंग के ऊपर जा रहे हैं. जरा सी लापरवाही उनकी जान ले सकती है. गनमीत रही कि, उन्हें कुछ हुआ नहीं.

Viral Video देख लोगों का हुआ बुरा हाल

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन इसे एक्स पर एक्स पर 4 जून को अपलोड किया गया था. इस वीडियो पर 39000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘ये शॉर्टकट बहुत ही खतरनाक है’. दूसरा लिखता है, ‘मजदूरी करना मजबूरी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा से समझौता कभी नहीं होना चाहिए।कुछ सेकंड बचाने के चक्कर में पूरी जिंदगी दांव पर लग जाती है।’ तीसरा लिखता है, ‘मजदूरों की मेहनत को सलाम, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन भी उतना ही जरूरी है.’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version