---Advertisement---

Viral Video: प्रपोज करने का स्टाइल देख निकल जाएगा दम ! प्यार को पाने के जुनून में शख्स ने सारी हदें की पार

Viral Video: महिला को प्रपोज करने का स्टाइल देखने के बाद निश्चित तौर पर आप हैरान रह जाएंगे जहां वीडियो का अंत आपको खौफ में डाल सकता है। आइए देखते हैं यह मजेदार वायरल वीडियो जिसे देख आप भी यही कहेंगे लव के लिए कुछ भी करेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2025 1:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्रेमी जोड़ों के लिए एक दूसरे को प्रपोज करना बेहद खास ओर प्यारभरा मोमेंट होता है। हर कोई इस मौके को खास और यादगार बनाना चाहता है पर एक शख्स ने अपनी महिला मित्र को प्रपोज करने के लिए जो तरीका अपनाया उससे तो शायद उसकी गर्लफ्रेंड को हार्ट अटैक ही आ जाता। आपने प्रपोज करने के वीडियो तो कई देखे होंगे जहां आशिकी के जुनून में लोग सभी हदें पार करते हैं लेकिन यहां शख्स ने कुछ ऐसा किया जो देखने के बाद आपका दम निकल सकता है। Viral Video को अंत तक देखकर आपको हैरानी हो सकती है।

वायरल वीडियो में प्यार के लिए शख्स ने किया कुछ शॉकिंग

वायरल वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि यह भारत का नहीं है लेकिन यहा कहां का वीडियो है इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि Viral Video में प्रपोज जिस तरह से किया गया है वह देखकर निश्चित तौर पर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। यहां आप देख सकते हैं कि कमरे में एक महिला मौजूद होती है तभी दो शख्स स्ट्रेचर पर एक शख्स को लेकर आता है उसके बदन पर व्हाइट कपड़े को लपेटा गया है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह दुनिया छोड़ गया है। वायरल वीडियो में ट्विस्ट तब आता है जब वह शख्स उठ कर बैठ जाता है और उसके हाथ में फूल होता है।

Viral Video को देख खौफजदा यूजर्स करने लगे मजेदार कमेंट्स

वायरल वीडियो में आप आगे देखेंगे कि महिला फूल लेकर उस शख्स को मारने लगती है तब जाकर बॉयफ्रेंड घुटने पर बैठकर प्रपोज करता है और महिला मना नहीं कर पाती है। दोनों गले लगते हैं। वायरल Viral Video पर एक यूजर ने कहा थोड़ा नहीं बहुत ही खौफनाक है तो एक ने कहा इससे हार्ट अटैक भी आ सकता था। एक ने कहा सच में कुछ होता तो खुद को कभी माफ नहीं कर पाती। एक यूजर ने लिखा कमजोर दिल वाले यह आइडिया इस्तेमाल न करें। एक ने कहा तूने क्या कमाल कर दिया धोती फाड़ के रुमाल कर दिया। @SaralVyangya x चैनल से शेयर किए गए इस Video को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Shark Tank India

अप्रैल 22, 2026

Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Citadel 2 Trailer

अप्रैल 22, 2026

High Cholesterol

अप्रैल 22, 2026

Diabetes

अप्रैल 22, 2026