---Advertisement---

Viral Video: इंसानी बच्चे से हारने के लिए गौरिल्ला माँ ने चला ऐसा दांव देख रो पड़ेंगे, कैमरे में कैद हुआ दिल छूने वाला धोखा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गौरिल्ला मां और इंसानी बच्चे का दिल छूने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई दंग है। ये पल दिल को छूने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 12, 2026 1:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  मां इंसान की हो या फिर जानवर की हो, उसमें भावनाएं एक जैसी ही होती हैं। दोनों ही अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर जाती हैं। लेकिन यकीन मानिए ये वीडियो काफी हटकर है। सोशल मीडिया पर एक गौरिल्ला मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने बच्चे को इंसान के बच्चे से जीताने के लिए ऐसा धोखा करती है जो दिल छू लेता है। ये पल बेहद भावुक करने वाला है। इंसानी बच्चे और गौरिल्ला परिवार के बीच पिंजरे के आर-पार हुआ यह भावुक मुकाबला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को देखकर बेहद भावुक हो रहे हैं।

गौरिल्ला मां ने इंसानी बच्चे के साथ किया दिल छूने वाला धोखा

गौरिल्ला मां और इंसान के बच्चे के वायरल वीडियो को  Surendra Yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘भला एक मां अपने बच्चे को हारने कैसे दे सकती थीआ गई कूद कर जिताने के लिए.!!’

देखें वीडियो

इस वीडियो में एक गौरिल्ला माँ अपने बच्चे और एक इंसानी बच्चे के बीच चल रहे खेल में कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर आपकी हंसी भी छूट जाएगी और आँखें भी नम हो जाएंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंजरे के एक तरफ एक छोटा इंसानी बच्चा है और दूसरी तरफ एक नन्हा गौरिल्ला अपनी मां के साथ है। दोनों के बीच पिंजरे के कांच के आर-पार रस्सी खींचने का एक मज़ेदार मुकाबला चल रहा होता है।  शुरुआत में नन्हा गौरिल्ला पूरी ताकत लगाता है, लेकिन इंसानी बच्चा उस पर भारी पड़ने लगता है। जैसे ही गौरिल्ला माँ देखती है कि उसका बच्चा हारने वाला है तो उस रस्सी को अपनी  ताकत लगाकर खींच लेती है और अपने बच्चे को जीता देती है। ये देखकर इंसान और जानवर दोनों का बच्चा खुश हो जाता है।

Viral Video देख इमोशनल हुए लोग

इंसान और जानवर के बीच का ये दिल छूने वाला पल कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है। इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 12 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1.61 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, काफी सारे लोग इस वीडियो को देख कर भावुक हो गए हैं, उन्हें गौरिल्ला मां की ये चीटिंग काफी पसंद आ रही है। इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि, ये एआई वीडियो है। लेकिन ये घटना यूजर्स के दिल को छू रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 27, 2026

Health Tips

सितम्बर 27, 2026

Health Tips

सितम्बर 27, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026