---Advertisement---

Viral Video: मगरमच्छ के नुकीले जबड़े पर कहर बनकर टूटे जेब्रा के दांत, देखें कैसे शिकारियों के झुंड का बजाया बैंड?

Viral Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छों के झुंड से खुद को बचाते एक जेब्रा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद के लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 1, 2025 5:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जंगल का राजा भले ही शेर हो लेकिन पानी में सिर्फ मगरमच्छ की हुकूमत चलती है। इसके सामने बड़े से बड़े शिकारी चित हो जाते हैं। मगरमच्छ का नुकीला जबड़ा अगर एक बार शिकारी को पकड़ ले तो वो उसे नहीं छोड़ता है। लेकिन क्या कभी आपने इन शिकारियों के झुंड को चित करते हुए जेब्रा को देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इसमें पानी के अंदर मगरमच्छ पर जंगल में घूमने वाला जेब्रा भारी पड़ रहा है।

मगरमच्छों पर भारी पड़ा जेब्रा

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर Nature is Amazing नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकात है कि, गहरे पानी में मगरम्चछ के झुंड में जेब्रा फंस गया है। वो तमाम सारी कोशिश करते हुए बचना चाहता है। लेकिन शिकारियों के सामने वो बेबस हो चुका है। वो उसे दांतों से काट रहे है। लेकिन तभी अचानक से जेब्रा को गुस्सा आता है और वो हमला करने आ रहे मगरमच्छ के जबड़े को अपने दांतों से काटना शुरु कर देता है। इसके बाद शिकारी बुरी तरह से तिलमिला जाता है। मजबूरन उसे जेब्रा को छोड़ना पड़ जाता है। इस तरह एक जंगल में रहने वाले जंगली जानवर ने पानी में रहने वाले किंग को चित किया और अपनी जान भी बचाई।

Viral Video देख यूजर्स हुए चकित

जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई का वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 30 सितंबर को ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 4 लाख 23 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘जेब्रा रियल फाइटर है।’ दूसरा लिखता है, ‘जेब्रा को गहरा जख्म हुआ वो दो से तीन दिन में मर जाएगा।’ तीसरा लिखता है, ‘जेब्रा बहुत ही ज्यादा स्ट्रोंग हैं।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026