---Advertisement---

Fog Alert 6 Jan 2026: यूपी से उत्तराखंड, दिल्ली तक शीतलहर-कोहरे का प्रचंड रूप! पहाड़ों में भी हाहाकार मचाएगा गिरता पारा, अलर्ट जारी

Fog Alert 6 Jan 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक यूपी से दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा तक शीतलहर-कोहरे का प्रचंड रूप नजर आ सकता है। वहीं पहाड़ों में भी पारा गिरने से कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 5, 2026 5:44 अपराह्न

Fog Alert 6 Jan 2026
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 6 Jan 2026: बदलता मौसम जल्द उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड के आगोश में लेने वाला है। मौसम विभाग में इस संबंध में पूर्वानुमान रिपोर्ट भी जारी कर दी है। आईएमडी पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल यानी 6 जनवरी को उत्तर भारत में शीतलहर-कोहरे का रौद्र रूप नजर आ सकता है।

इस दौरान यूपी से उत्तराखंड, दिल्ली तक हाहाकार मचने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में पारा गिरने के आसार हैं जो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का कारण बन सकते हैं। इससे सैलानियों के साथ पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के समक्ष चुनौतियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से इन तमाम पहलुओं को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी से उत्तराखंड, दिल्ली तक शीतलहर-कोहरे का प्रचंड रूप!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल यूपी के पूर्वी से लेकर पश्चिमी क्षेत्र तक कड़ाके की ठंड कहर बरपाएगी। इस दौरान पूर्वांचल में गोरखपुर, बस्ती, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, तो पश्चिम में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद जैसे जिलों में शीतलहर-कोहरे का प्रचंड रूप नजर आ सकता है। यूपी से सटे दिल्ली में आनंद विहार से अक्षरधाम, साकेत विहार, सफदरगंज, चांदनी चौक तक भी घना कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित करते हुए लोगों के समक्ष चुनौती पेश कर सकता है।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों प्रमुखत: हरिद्वार, उधम सिंह नगर, गढ़वाल, ऋषिकेश, हल्दवानी आदि में भी 6 जनवरी की सुबह कोहरे और शीतलहर की मार नजर आ सकती है। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी प्रभावित हो सकते हैं। राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में भी ठंड बढ़ने की संभावना है।

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़, नूह, रोहतक, फतेहाबाद, कैथल, रेवाड़ी, जींद, पानीपत, सोनीपत, भिवानी जैसे जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं झज्जर, यमुनानगर, चरखी दादरी, फतेहाबाद आदि जिलों में भी शीतलहर-कोहरा का प्रचंड रूप नजर आ सकता है। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां सतना, सागर, रीवा, भोपाल, इंदौर, राजगढ़, गुना, ग्वालियर आदि समेत तमाम जिलों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

पहाड़ों में भी हाहाकार मचाएगा गिरता पारा

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों में पारा गिरने के आसार हैं। इसके तहत हिमाचल के कुल्लू-मनाली, शिमला, लाहौल स्पिती, मंडी तक बर्फबारी हो सकती है। साथ ही गलन बढ़ने के आसार भी हैं। हिमाचल से इतर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नैनीताल, मसूरी, देहरादून में भी पारा गिरने के साथ बर्फबारी के रफ्तार पकड़ने की संभावना है जो कड़ाके की ठंड बढ़ाएगी। इसके अलावा लद्दाख और कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में पारा गिरता नजर आ सकता है जो लोगों की कंपकंपी छुड़ा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026