---Advertisement---

कल का मौसम 19 Sep 2025: पहाड़ों पर भूस्खलन, भयंकर बारिश ने निगल ली कई जिंदगियां, तो बिहार समेत इन राज्यो में तूफान, ठनका का अलर्ट; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 19 Sep 2025: पहाड़ों पर कुदरत का कहर इस कदर देखने को मिल रहा है, जैसे दुनिया तबाह होने जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 18, 2025 5:49 अपराह्न

कल का मौसम 19 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 19 Sep 2025: पहाड़ों पर कुदरत का कहर इस कदर देखने को मिल रहा है, जैसे दुनिया तबाह होने जा रही है। बता दें कि पहाड़ों पर स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। देहरादून में तो आलम यह है कि कई जगहों पर बादल फटने और भूस्खलन से सड़कें तबाह हो गई है। घर पानी के साथ बह गए है, कई लोगों के मौत की खबर है, तो कई अभी भी लापता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए भयकर बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी कहीं भयंकर बारिश, तो कहीं बिजली गिरने का अलर्ट है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 19 Sep 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

पहाड़ों पर भूस्खलन, भयंकर बारिश ने निगल ली कई जिंदगियां

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से लगातार बारिश, भूस्खलन, बादल फटने की खबरों ने तबाही मचा रखी है। जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत इन दिनों भयंकर प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। भारी बारिश और पहाड़ों में भूस्खलन ने हजारों जिंदगियां तबाह कर दी है। उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण मसूरी में 2500 पर्यटक फंसे।

हिमाचल में अब तक बारिश व आपदाओं से 419 मौतें। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों को 48 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर रखा है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम 19 Sep 2025 की बात करें तो विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, केदारनाथ, जोशीमठ समेत कई जिलों के लिए बादल फटने, भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार समेत इन राज्यो में कल का मौसम 19 Sep 2025 कैसा रहेगा?

बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में तूफान, ठनका और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है, अगर कल का मौसम की बात करें तो जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया और उत्तर बिहार के सभी जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं अगर अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों तक और असम और मेघालय में 22 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

19 से 12 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है; 19 से 20 सितंबर के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तथा 20, 22 सितंबर को बहुत भारी वर्षा के साथ भारी वर्षा की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UP Board 10th 12th Result 2026

अप्रैल 21, 2026

Germany Gurdwara Violence

अप्रैल 21, 2026

Tilak Varma

अप्रैल 21, 2026

US-Iran Peace Talks

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026