---Advertisement---

कल का मौसम 22 Aug 2025: Delhi में उमस और गर्मी की वापसी, तो Bihar में अगले 24 घंटे बारिश, वज्रपात की संभावना; मुंबई में स्थिति हुई चिंताजनक; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 22 Aug 2025: देशभर में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक, लगातार कुदरत का कहर जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 21, 2025 7:04 अपराह्न

कल का मौसम 22 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 22 Aug 2025: देशभर में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक, लगातार कुदरत का कहर जारी है, आलम यह है कि कई राज्यों में तो लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर रहने के लिए मजबूर है, तो वहीं पहाड़ों पर मौत की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जगह-जगह बादल फटने, तूफान, भूस्खलन की खबरों ने लोगों को दहशत में डाल रखा है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में एक बार फिर उमस और गर्मी की वापसी होने जा रही है, जो दिल्लीवासियों के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 22 Aug 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi में उमस और गर्मी की वापसी

इस बार दिल्ली और दिल्लीवासियो पर मानसून काफी मेहरबान रहा और अच्छी बारिश देखने को मिली। लेकिन अब दिल्ली में एक बार फिर गर्मी और उमस की वापसी होने जा रही है, सुबह के वक्त ही सूरज इतना तेज हो जा रहा है, मानो निगल जाएगा। बीते दो दिनों से लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी दिल्ली में उमस और गर्मी देखने को मिल सकती है, अगर दिल्ली में कल का मौसम 22 Aug 2025 की बात करें तो मौसम विभाग ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कुतुब मीनार, सफदरजंग, एम्स समेत कई जगहों पर तापमान बढ़ सकता है।

Bihar में अगले 24 घंटे बारिश, वज्रपात की संभावना

बिहार में 22 अगस्त को मानसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बादलों के गरजने और ठनका गिरने का अलर्ट है। लिहाजा, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने सारण, पटना, बेगूसराय, सासाराम, बोधगया, गोपालगंज, सिवान समते कई जिलों में भयंकर बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

मुंबई में कल का मौसम 22 Aug 2025 कैसा रहेगा?

कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में वर्षा में कमी आने की संभावना है जबकि कुछ स्थानों पर 22अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा और 23-24 अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप पूर्वी भारत और आसपास के क्षेत्रों में 24 अगस्त से भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में 22 अगस्त से वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026