---Advertisement---

कल का मौसम 7 June 2025: सावधान! Delhi, Rajasthan पर मंडराया लू का खतरा, तो MP समेत इन जिलों में बारिश, तूफान की चेतावनी; जानें IMD Report

कल का मौसम 7 June 2025: एक बार फिर आईएमडी ने दिल्ली में लू और तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2025 6:02 अपराह्न

कल का मौसम 7 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 June 2025: देश के कई राज्यों में लगातार मौसम की आंख मिचौली जारी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आलम यह है कि लू के कारण लोग घरों में रहने के लिए मजबूर है। इसी बीच आईएमडी ने कई राज्यों में लू और भयंकर गर्म का अलर्ट जारी कर दिया है, दिसमे दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्य शामिल है, तो वहीं एमपी समेत कई जगहों पर विभाग ने बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, हालांकि अभी पहाड़ों पर मौसम शांत है, लेकिन माना जा रहा है मानसून के आते ही मौसम का रौद्र रूप दिख सकता है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 7 June 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi, Rajasthan पर मंडराया लू का खतरा

खूबसूरत मौसम के बाद अब एक बार फिर आईएमडी ने दिल्ली में लू और तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि दिल्ली में कुछ दिन पहले ही मौसम काफी सुहावना बना हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पडे़गा। अगर दिल्ली में कल का मौसम 7 June 2025 की बात करें तो विभाग ने कई जगहों पर लू और तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमे कुतुब मीनार, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, नरेला, पालम समेत कई जगह शामिल है। वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर, जयपुर, भरतपुर, भिलवाड़ा समेत कई जगहों पर लू और तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है।

MP समेत इन राज्यों में कल का मौसम 7 June 2025 कैसा रहेगा?

एक तरह जहां कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी हुआ है, तो वही एमपी समेत देश के कई राज्यों में विभाग ने बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही इस दौरान लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। अगर एमपी में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने बेतुल, बीना, इंदौर समेत कई जिलों में बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बिहार में भी कुछ जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है, साथ ही विभाग ने बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, वहीं इस दौरान लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि आसमानी आफत के कारण कई लोगों की जान चली गई है।

भोपाल, जयपुर, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना38°C27°C
जयपुर38°C27°C
भोपाल39°C25°C
लखनऊ41°C28°C
रांची35°C24°C
दिल्ली41°C25°C
मुंबई33°C26°C
देहरादून35°C21°C
गाजियाबाद36°C26°C
गुरूग्राम38°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिय’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026