---Advertisement---

कल का मौसम 10 Feb 2025: सावधान! MP, Rajasthan में कोहरे का कहर, Uttarakhand में बारिश, आंधी की चेतावनी, इस राज्य में गिरेगी बर्फ; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 10 Feb 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का लगातार तांडव जिसके कारण कई राज्यों में बर्फबारी, बारिश का दौर जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 9, 2025 5:12 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 9, 2025 5:52 अपराह्न

कल का मौसम 10 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 10 Feb 2025: देश के कई राज्यों में हल्की गर्मी का दौर शुरू हो चुका है, वहीं माना जा रहा है, आने वाले कुछ दिनों के बाद लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा। हालांकि कई ऐसे राज्य है, जहां अभी भी बारिश, बर्फबारी, कोहरे और शीतलहर का दौर जारी है। पहाड़ों पर अभी भी लगातार बर्फबारी जारी है, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी, शीतलहर और कोहरे का सिलसिला जारी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 10 Feb 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि एमपी, राजस्थान, उत्तराखंड समेत देश में कल का मौम कैसा रहने वाला है।

MP, Rajasthan में कोहरे का कहर

मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी मौसम का मिजाज समझना मुश्किल होता जा रहा है, कभी कोहरा तो कभी शीतलहर, तो कभी बारिश ने लोगों की परेशानी लगातार बढ़ा दी है, हालांकि विभाग के अनुसार आने वाले समय में लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं अगर MP में कल का मौसम की 10 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने बालाघाट, बेतुल, भोपाल, बीना, चित्रकुट, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, इटारसी, कटनी, रतलाम समेत कई जगहों पर विभाग ने घने कोहेरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो राजस्थान में भी लगातार मौसम की आंख मिचौली शामिल है। वहीं अगर कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने अजमेर,अलवर, बीकानेर, गंगापुर, सिटी, इटावा, जयपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी बढ़ने की उम्मीद है।

Uttarakhand में कल का मौसम 10 Feb 2025 कैसा रहेगा?

बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड में बारिश और आंधी का दौर जारी है, कई जिलों में लगातार बारिश और आंधी ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ी रखी है, आलम यह है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम 10 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने चमौली, देवप्रयाग, गंगोत्री, गुप्तकाशी, केदारनाथ, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, यमुनोत्री समेत कई जिलों में भयंकर बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। गौरतलब है कि देवभूमि में आने वाले दिनों में स्थिति लगभग ऐसी रही रहने वाली है।

Himachal Pradesh में कल का मौसम 10 Feb 2025 कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फरवरी का लगभग आधा महीना बीत चुका है, लेकिन अभी भी हिमाचल प्रदेश में ठंड लगातार जारी है। अगर यहां कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने कांगड़ा, कीलोंग, कुल्लु, शिमला, सोरग, धर्मशाला समेत कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी कर अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल13°C30°C
गुरूग्राम9°C24°C
रांची13°C29°C
लखनऊ11°C29°C
कोलकाता17°C28°C
बेंगलुरू16°C32°C
दिल्ली8°C26°C
जयपुर15°C28°C
पटना13°C25°C
मुंबई18°C34°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026