---Advertisement---

कल का मौसम 11 April 2026: उत्तर पूर्व से देवभूमि-हिमाचल तक आसमानी आफत! दिल्ली, UP, हरियाणा में प्रचंड गर्मी का अलर्ट; देखें IMD रिपोर्ट

कल का मौसम 11 April 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तर पूर्व के कई राज्यों में भीषण बारिश हाहाकार मचा सकती है। यूपी, बिहार, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 10, 2026 6:19 अपराह्न

कल का मौसम 11 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 11 April 2026: अप्रैल का दूसरा सप्ताह खत्म होने की दहलीज पर है। इस बीच मौसम में व्यापक तौर पर बदलाव देखने को मिल रही है। कहीं आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि किसानों पर भारी पड़ रही है, तो कहीं चिलचिलाती धूप व्यवसाय जगत को प्रभावित कर रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से आगामी कल के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा की गई है।

आईएमडी के मुताबिक 11 अप्रैल के दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणांचल जैसे राज्यों पर भारी पड़ सकता है। इन राज्यों में भीषण बारिश के आसार हैं। यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों की बात करें तो यहां चिलचिलाती धूप पारा बढ़ा सकती है जो प्रचंड गर्मी का कारण बनेगा। आइए हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

उत्तर पूर्व से देवभूमि-हिमाचल तक आसमानी आफत!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल का दिन पहाड़ पर स्थित शहरों के लिए भारी पड़ सकता है। दरअसल, मौसम विभाग में 11 अप्रैल को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा के आसार जताए हैं। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं सैलानियों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं और पारा गिरने के आसार हैं।

उत्तर पूर्वी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल असम के साथ त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणांचल प्रदेश, मेघालय में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी आंधी बारिश के आसार हैं जिसको लेकर विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली, UP, हरियाणा में हीटवेव के साथ प्रचंड गर्मी का अलर्ट!

मौसम के बदलते रुख के बीच उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके तहत आईएमडी ने यूपी में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी, अवध, ब्रज, कानपुर क्षेत्र तक तापमान बढ़ने के साथ चिलचिलाती धूप के आसार व्यक्त किए हैं। इस दौरान लोगों को गर्म हवाओं के साथ प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

यूपी से सटे दिल्ली में भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी बढ़ेगी और लोगों के समक्ष नई चुनौती पैदा होगी। नई दिल्ली से सीमा साझा करने वाले हरियाणा में भी सामान्य तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है जो कई पहलुओं को प्रभावित करेगा।

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, कटनी, सागर, उज्जैन, रतलाम, रीवा, जबलपुर, दतिया, दामोह तक गर्मी बढ़ने वाली है। विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है। राजस्थान में भी चढ़ते तापमान के साथ जयपुर से जोधपुर, भरतपुर, नागौर, चुरू, उदयपुर, जैसलमेर तक प्रचंड गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 11 April 2026

अप्रैल 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 10, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 10, 2026

Rajasthan Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 10, 2026