---Advertisement---

कल का मौसम 13 Sep 2025: Bihar, UP में मचेगी भयंकर तबाही! मूसलाधार बारिश, वज्रपात की IMD ने कर दी भविष्यवाणी; जानें अन्य राज्यों में मौसम का मूड

कल का मौसम 13 Sep 2025: 15 सितंबर से देशभर में मानसून की वापसी होने जा रही है, और 10 अक्टूबर तक पूरी तरह से ये देशभर से गायब हो जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 12, 2025 6:13 अपराह्न

कल का मौसम 13 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 13 Sep 2025: 15 सितंबर से देशभर में मानसून की वापसी होने जा रही है, और 10 अक्टूबर तक पूरी तरह से ये देशभर से गायब हो जाएगा। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक मौसम की लुकाछुपी लगातार जारी रहेगी। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन, वज्रपात के कारण विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो विभाग ने Bihar, UP में भयंकर बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच IMD ने कल का मौसम 13 Sep 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Bihar, UP में मचेगी भयंकर तबाही

बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम, 13 सितंबर को 6 जिलों (पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और सुपौल) में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार में एक बार फिर मानसून मजबूत हो गया है, मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है,गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं अगर यूपी में कल का मौसम 13 Sep 2025 की बात करें तो विभाग ने उत्तर प्रदेश में सितंबर के महीने में बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश तो कहीं धूप का देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने शुक्रवार (12 सितंबर) को भी पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक के तराई वाले इलाकों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

अन्य राज्यों में कल का मौसम 13 Sep 2025 कैसा रहेगा?

उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट से दूर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव में, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 12 और 13, तेलंगाना में 12-14 के दौरान और महाराष्ट्र में 13-15 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में वर्षा गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है, असम और मेघालय में 12-16 के दौरान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12-15 के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में 13-15 के दौरान, बिहार में 13, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 और 14 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026