---Advertisement---

कल का मौसम 16 April 2026: चारधाम से पहले उत्तारखंड में मौसम का दिखेगा प्रचंड रूप, तो इन जगहों पर तूफान, बारिश से मचेगी त्राहि-त्राहि, जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 16 April 2026: उत्तर भारत में भयंकर गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है। जिससे स्थिति चिंताजनक बन गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 15, 2026 6:16 अपराह्न

कल का मौसम 16 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 16 April 2026: उत्तर भारत में भयंकर गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है। जिसने स्थिति चिंताजनक कर दी है। सुबह के समय ही पसीने आ रहे है। वहीं पहाड़ों और खासकर पूर्वोतर राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदला-बदला नजर आ रहा है। विभाग ने कई जगहों पर भयंकर, बारिश, आंधी, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। बताते चले कि अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और अलर्ट रहने की सलाह दी है। तो वहीं कई जगहों पर विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 16 April 2026 कैसा रहने वाला है?

उत्तराखंड में मौसम का दिखेगा प्रचंड रूप – कल का मौसम 16 April 2026

पहाड़ों पर मौसम की आंख मिचौली जिसने लोगों की टेंशन जारी है। बीते कुछ दिनों से पूर्वोतर के कई राज्यों में आसमानी आफत का कहर जारी है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम समेत कई जगहों पर ओलावृष्टि, आंधी, बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो आईएमडी ने रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, चकराता, कानाताल समेत कई जगहों पर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। बता दें कि अक्षय तृतीया के मौके पर यमुनोत्री, गंंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे, तो वहीं 22 अप्रैल को केदारनाथ का कपाट तो बद्रीनाथ का कपाट 23 अप्रैल को खोल दिया जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रौद्र रूप दिखना शुरू हो गया है। सुबह से ही इतनी तेज धूप निकल रही है। जिससे पसीने छूट रहे है। तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। गौरतलब है कि अभी अप्रैल का आधा महीना ही बीता है, लेकिन विभाग ने भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है।

अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात विभाग ने लोधी रोड, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला, पालम, पूसा, प्रगति मैदान, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरूग्राम में भी स्थिति चिंताजनक रहेगी। इसके अलावा छत्तीगढ़, एमपी और राजस्थान में भी सूरज आग उगलने के लिए तैयार है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026