---Advertisement---

कल का मौसम 16 Feb 2026: दिल्लीवासी सावधान! राजधानी समेत कई इलाकों में बारिश, तूफान का रेड अलर्ट, तो इन जगहों पर आसमानी आफत का कहर; देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 16 Feb 2026: देशभर में आसमानी आफत तूफान मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिससे कई राज्यों की परेशानी बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 15, 2026 5:22 अपराह्न

कल का मौसम 16 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 16 Feb 2026: देशभर में आसमानी आफत तूफान मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिससे कई राज्यों की परेशानी बढ़ गई है। बता दें कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, 17 और 18 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा/गरज की संभावना है। जिसमे उत्तर भारत के कई राज्य शामिल है।

इसके अलावा पहाड़ों पर भी मौसम पूरी तरह से खराब होने जा रहा है। जिससे ठंड और बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि बारिश होने के बाद ठंड की वापसी हो सकती है। मालूम हो कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से हल्की धूप से गर्मी बढ़ गई थी। हालांकि अभी भी सुबह और शाम को ठंड है। इसके अलावा बिहार समेत कई जगहों पर घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली, हरियाणा समेत कई जगहों पर बारिश, तूफान का रेड अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर मौसम करवट लेने जा रहा है। दरअसल आईएमडी ने 16 और 17 तारीख को दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक चांदनी चौक, पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, कुतुब मीनार, राजघाट, पीतमपुरा समेत कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा की बात करें तो विभाग ने फरीदाबाद, गोहाना, सोनीपत, पानीपत, हिसार, कैथल, करनाल समेत कई जगहों पर विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

विभाग के मुताबिक 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में गरज और बिजली (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है।16 और 17 फरवरी को निकोबार द्वीप समूह में और 18 और 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड, हिमाचल में मौसम का हाल – कल का मौसम 16 Feb 2026

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 16 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा, जिसके प्रभाव से दोनों राज्यों का मौसम बदल जाएगा। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 17 फरवरी से उत्तराखंड के 5 जिलों रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल में 16 फरवरी से मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाएगा। यानि आने वाले कुछ दिन कई राज्यों के लिए घातक साबित हो सकते है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 4, 2026

Shashi Tharoor

अप्रैल 4, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

अप्रैल 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026