---Advertisement---

कल का मौसम 17 March 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले उत्तर भारत में आंधी-बारिश संग वज्रपात की चेतावनी! दक्षिण में हीटवेव बनेगी आफत; देखें IMD रिपोर्ट

कल का मौसम 17 March 2026: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की आशंका व्यक्त की गई है जिसको लेकर अलर्ट जारी हुआ है। दक्षिण भारत में हीटवेव के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है जो लोगों के लिए चिंता का सबब बनकर उभरेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 16, 2026 6:19 अपराह्न

कल का मौसम 17 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 17 March 2026: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। बीते दिनों कहीं असरदार गर्मी, तो कहीं वज्रपात संग आंधी-बारिश ने लोगों को हैरान किया है। देशवासी मौसम के इस बदलते मिजाज को लेकर उठा-पटक की स्थिति में है। इसी बीच आगामी कल यानी 17 मार्च के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा की गई है।

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में आंधी-बारिश संग वज्रपात के लिए चेतावनी जारी हुई है। ये दर्शाता है कि कैसे 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि से पहले मौसम का मिजाज बदला है। इतना ही नहीं, दक्षिण से पूर्वोत्तर तक हीटवेव के साथ प्रचंड गर्मी के आसार व्यक्त किए गए हैं। आइए हम आपको कल का मौसम 17 मार्च 2026 से जुड़े रिपोर्ट साझा कर सभी जानकारी देते हैं।

चैत्र नवरात्रि से पहले उत्तर भारत में आंधी-बारिश संग वज्रपात की चेतावनी!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में आगामी कल आंधी-बारिश संग वज्रपात का दौर देखने को मिल सकता है। इसके तहत दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं दोपहर बाद मौसम साफ होने के साथ धूप खिली नजर आ सकती है। दिल्ली से सीमा साझा करने वाले पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ जैसे जिलों में भी सुबह काले बादल नजर आ सकते है। हालांकि, दिन में धूप खिलने की संभावना है।

पूर्वांचल से अवध, ब्रज, कानपुर व बरेली संभाग तक भी मौसम का मिजाज बदला नजर आ सकता है। इस दौरान लोगों को अधिक गर्मी का एहसास होने की संभावना है। हरियाणा की बात करें तो पानीपत से सोनीपत, हिसार, सिरसा, गुरुग्राम तक आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है जो कृषि जगत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ऐसे में सरसों और गेहूं की फसल वाले किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भोपाल से निमच, इंदौर, रतलाम, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर तक मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। इस दौरान कहीं चिलचिलाती धूप गर्मी महसूस करने का कारण बनेगी। तो कहीं बूंदाबांदी के साथ वज्रपात लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगा। राजस्थान में भी कोटा से जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, बांरा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर जैसे जिलों में आंधी- बारिश होने की संभावना है। वहीं नागौर, झालावाड़, गंगापुर सिटी, टोंक समेत अन्य कई इलाकों में पारा बढ़ने की संभावना है जिससे लोगों को अधिक गर्मी का एहसास होगा।

दक्षिण से पूर्वोत्तर तक हीटवेव बनेगी आफत!

पूर्वोत्तर में स्थित असम, बंगाल जैसे राज्यों में हीटवेव का दौर बढ़ता नजर आ सकता है। झारखंड ओडिशा में भी प्रचंड गर्मी लोगों के लिए चिंता का सबब बन सकती है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, तेलंगाना में गर्मी बढ़ने की संभावना है। यहां आगामी कल 17 मार्च को चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवा लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगी। हालांकि, कई इलाकों में बारिश की संभावना भी जोरों पर है।

पहाड़ों में बदलेगा मौसम का रुख!

देश के पहाड़ी इलाकों में मौसम का हाल बदला नजर आ रहा है। ताजा स्थिति देखें तो हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में हुआ हिमपात दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बना है। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आगामी कल भी राेहतांग से कुंजुम, बारालाचा, लाहौल स्पीति, सोलंगनाला, अटल टनल समेत कई हिस्सों में हिमपात हो सकता है।

उत्तराखंड में भी इसका असर नजर आने की संभावना है। इसके तहत रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत समेत कई जिलों में पारा गिरता नजर आने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड का एहसास होगा और मौसम सैलानियों के अनुकूल बनेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलने और पारा गिरने की संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh Viral Video

मार्च 16, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 16, 2026

Rain Alert 17 March 2026

मार्च 16, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 16, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026