---Advertisement---

कल का मौसम 2 Feb 2026: सावधान! इन राज्यों में झमाझम बारिश मचाएगी कोहराम, दिल्ली-NCR में भी मंडराएंगे बादल, कोहरा-शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

कल का मौसम 2 Feb 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की जा सकती है। नई दिल्ली के साथ यूपी के कुछ हिस्सों में भी बादल छाए रहने और देर शाम तक बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का दौर जारी नजर आ सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 1, 2026 5:41 अपराह्न

कल का मौसम 2 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 2 Feb 2026: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का रुख तेजी से बदला है। कहीं झमाझम बारिश, तो कहीं कोहरा और शीतलहर की मार लोगों के लिए चिंता का सबब बनी पड़ी है। इस बीच आईएमडी की ओर से पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर आगामी कल यानी 2 फरवरी के दिन संभावित मौसम की जानकारी दी गई है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक 2 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में भी बादल छाए नजर आ सकते हैं जो देर शाम तक बूंदाबांदी का कारण बन सकते हैं। वहीं यूपी के पूर्वांचल और हरियाणा, राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर के साथ कोहरे की मार लोगों के लिए चुनौती बन सकती है।

पहाड़ों में झमाझम बारिश मचाएगी कोहराम!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक देश के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बारिश कोहराम मचा सकती है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली, शिमला, लाहौल स्पीति, मंडी आदि समेत अन्य कुछ जिलों में पहाड़ की चोटियों पर झमाझम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश से इतर उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी आदि जिलों में भी बारिश चिंता का सबब बन सकती है। जम्मू-कश्मीर के डोडा, श्रीनगर, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, किश्तवाड़, कटरा जैसे इलाकों में भी बारिश की संभावना है जो सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों के समक्ष चुनौती पेश कर सकती है।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा कल का मौसम 2 Feb 2026?

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट सामने आई है। इसके तहत दिल्ली एनसीआर में सुबह ठंडी हवाएं चिंता का सबब बन सकती हैं। देर दोपहर तक चांदनी चौक, सफदरगंज, अक्षरधाम, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा तक काले बादल छा सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं जो दिल्ली एनसीआर की आबोहवा बदल सकती है। ठंडी हवाएं जहां एक ओर ठिठुरन बढ़ा सकती हैं, तो वहीं बारिश की बूंदे लोगों को प्रदूषण से राहत दिला सकती हैं।

उत्तर भारत में कोहरा-शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट!

आईएमडी ने उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी के पूर्वांचल में स्थित गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर जैसे जिले इसकी चपेट में नजर आ सकते हैं। यूपी से सटे बिहार में भी चंपारण से लेकर गोपालगंज, छपरा, सिवान, नालंदा, पटना, दरभंगा तक शीतलहर, कोहरे की मार नजर आ सकती है। इससे इतर झारखंड और हरियाणा के कई प्रमुख हिस्सों में भी सुबह कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। इसमें रांची, हजारीबाग, पानीपत, जींद, कलायत, फरीदाबाद, भिवानी, महेन्द्रगढ़ जैसे जिले शामिल हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में मौसम का ताजा हाल! 

मौसम में उठा-पटक का गवाह बन चुके राजस्थान में आगामी कल 2 फरवरी को हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर, जोधपुर, शेखावटी, अजमेर, माउंट अबु, नागौर जैसे जिलों में आगामी कल काले बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी का कारण बन सकते हैं। वहीं कोटा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, सांचौर, सलंबूर आदि जैसे जनपदों में सुबह घने कोहरे की मार नजर आ सकती है। राजस्थान के सटे मध्य प्रदेश में दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, सतना, रीवा, रतलाम, उज्जैन आदि जैसे जनपदों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं भोपाल, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, दामोह जैसे जिलों में धूप खिलने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hydrogen Fuel Cell

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026

Rain Alert 2 February 2026

फ़रवरी 1, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 1, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 1, 2026

Budget 2026

फ़रवरी 1, 2026