---Advertisement---

कल का मौसम 23 Feb 2026: दिल्ली में तूफान का खतरा, तो इन राज्यों में भारी बारिश, बिजली गिरने से मचेगा मौत का तांडव; आईएमडी ने जारी की एडवाइजरी

कल का मौसम 23 Feb 2026: देशभर में कई जगहों पर एक फिर भयंकर बारिश, तेज तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 22, 2026 5:16 अपराह्न

कल का मौसम 23 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 23 Feb 2026: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 23 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। देशभर में कई जगहों पर एक फिर भयंकर बारिश, तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-राजधानी में तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा दक्षिण भारत में मौसम विभाग ने तेज आंधी तूफान, मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी विभाग ने लोगों को घरों में ही रहने का निर्देश जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं का अलर्ट जारी

दिल्ली में एक बार फिर आईएमडी ने तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। आलम यह है कि दिल्लीवासियों की एक बार फिर  टेंशन बढ़ने वाली है। विभाग के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, चांदनी चौक, जहांगीरपुरी, प्रगति मैदान, कुतुब मीनर समेत कई जगहों पर दिन के समय 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, सुबह के समय कोहरा छा सकता है।

23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और 22 फरवरी को केरल और माहे में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की/मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।

उत्तराखंड, हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम क हाल

विभाग के मुताबिक 23 और 24 फरवरी को ओडिशा में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है; 22 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में, 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, और 23 और 24 फरवरी को असम, मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

राजस्थान में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग ने राजस्थान में गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विभाग के मुताबिक जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर, भरतपुर, डीडवाना, सीकर, फलौदी और गंगापुर सिटी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026