कल का मौसम 24 Feb 2026: फरवरी का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है। इसका संकेत मौसम भी बखूबी दे रहा है। होली से पहले मौसम चक्र में बदलाव का अनुभव किया जा सकता है। इसी के आधार पर आईएमडी की ओर से पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी की गई है। पूर्वानुमान रिपोर्ट में 24 फरवरी को मौसम के संभावित रुख के बारे में जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, असम, मेघालय, तेलंगाना समेत देश के दर्जनों राज्यों में बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने के आसार हैं जिससे लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी का अनुभव हो सकता है। शीतलहर और कोहरे की मार पर लगभग विराम लग सकता है। आइए हम आपको आईएमडी रिपोर्ट की जानकारी विस्तार से देने की कोशिश करते हैं।
दर्जनों राज्यों में आईएमडी ने जारी किया बारिश का अलर्ट!
पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक देश के दर्जनों राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इसमें उत्तर से लेकर दक्षिण तक के राज्य शामिल हैं। सूचीबद्ध करें तो इसमें सबसे प्रमुख है पहाड़ी राज्य हिमांचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड। यहां की ऊंची चोटियों पर आगामी कल झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना है जो मौसम का रुख बदल सकती है।
इससे इतर पूर्वोत्तर की बात करें तो यहां अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में भी बारिश हाहाकार मचा सकती है। सतही इलाके इस बारिश से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। दक्षिण में स्थित तेलंगाना के अलावा छत्तीसगढ और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान होली से पहले बदलते मौसम चक्र का संकेत है।
दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत में बढ़ता तापमान मचाएगा तांडव!
फरवरी खत्म होने से पहले ही भयंकर गर्मी पड़ने के संकेत मिल गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल दिल्ली-एमसीआर में इसकी झलक देखने को मिल सकती है। यहां मौसम साफ रहने और तापमान बढ़ने के आसार हैं जिसके कारण लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी महसूस हो सकेगी।
राजधानी से सटे यूपी में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इसी क्रम में पश्चिमी से पूर्वांचल, अवध और ब्रज क्षेत्र तक गर्मी पड़ने के आसार हैं। हापुड़, बागपत, अमरोहा और मुरादाबाद में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। हरियाणा में भी पानीपत से रोहतक, सोनीपत, उकलाना, जींद, कलायत, सिरसा तक तापमान बढ़ सकता है। इससे कृषि से लेकर व्यवसाय तक प्रभावित होने के आसार हैं।
रेतीली धरती को लेकर मशहूर राजस्थान में भी मौसम का बदला रुख नजर आ सकता है। यहां भी उदयपुर से जयपुर, जैसलमेर, बांरा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, गंगापुर सिटी, जोधपुर, कोटा तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। मध्य प्रदेश में सतना, रीवा, रतलाम, सागर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल से इंदौर, गुना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, डबरा तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं।






