---Advertisement---

कल का मौसम 26 August 2026: आसमान से बरसेगी आफत! पहाड़ों पर तूफान-बारिश का होगा खौफनाक मंजर, कई राज्यों में मचेगा हाहाकार

कल का मौसम 26 August 2026: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। यहां तक यूपी और बिहार में तो बाढ़ का संकट गहराने लगा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 25, 2026 6:40 अपराह्न

कल का मौसम 26 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 26 August 2026: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से खराब होता जा रहा है। अगस्त का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन अभी भी कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। यहां तक यूपी और बिहार में तो बाढ़ का संकट गहराने लगा है। स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है।

पहाड़ों पर तो मौसम का रौद्र रूप लगातार देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर आसमानी आफत ने हाहाकार मचा रखा है। इसी बीच एक बार फिर आईएमडी ने कल का मौसम 26 August 2026 को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार में बारिश तूफान का अलर्ट

बिहार, उत्तर प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश और तूफान के अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आईएमडी के मुताबिक विभाग ने कल के मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगर बिहार की बात करें तो विभाग ने छपरा, आरा, बक्सर, भागलपुर, सासाराम, बेगूसराय समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा कोसी, बूढ़ी गंड़क समेत कई नदियां उफान पर है। जिससे बाढ़ का संकट मंडराने लगा है।

उत्तर प्रदेश में मंडराया बाढ़ का संकट

उत्तर प्रदेश में गंगा नदी पूरी तरह से उफान पर है। बता दें कि बनारस और प्रयागराज के घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गए है। वहीं आने वाले तीन दिनों के लिए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बताते चले कि आईएमडी की तरफ से तेज बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक बनारस, प्रयागराज, अलीगढ़, अयोध्या समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

इन इलाकों में ज्यादा सतर्कता जरूरी

मौसम अपडेट के अनुसार देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ स्थानीय पूर्वानुमानों में 26 अगस्त को इन क्षेत्रों में तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में सड़क पर मलबा आने, नाले-गदेरे उफान पर आने और कमजोर ढलानों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

 

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Rain Alert 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 25, 2026