कल का मौसम 26 June 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं मुंबई में मानसून के दस्तक के बाद से ही झमाझम बारिश देखने को रही है।
अगर दिल्ली की बात करें तो जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं बिहार, यूपी, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में चेतावनी जारी कर दी गई है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम 26 June 2026 कैसा रहने वाला है?
दिल्ली में अगले 24 घंटे का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 जून को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, लोधी रोड, पालम, नरेला, पूसा, सफदरजंग, राजघाट समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम में भी अगले कुछ घंटे के लिए विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन का खतरा
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है।
अगर उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, भीमताल, चमौली, चोपटा समेत कई जगहों पर भूस्खलन, वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचना चाहिए।
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों, और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले 3-4 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में और अगले 2 दिनों में बिहार और झारखंड में उष्ण लहर चलने की संभावना है।






