---Advertisement---

कल का मौसम 27 July 2026: असम में बाढ़ से मची त्राहि-त्राहि, तो इन राज्यों में भीषण बारिश, तूफान का रेड अलर्ट जारी, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 27 July 2026: उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक, मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला बदला नजर आ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 26, 2026 4:51 अपराह्न

कल का मौसम 27 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 27 July 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उत्तर से लेकर पूर्व तक और पश्चिम से लेकर दक्षिण तक, स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। पूर्वोत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है,

जबकि गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का खतरा बना हुआ है। कई इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। क्या पहाड़ क्या मैदान हर जगह स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच आईएमडी की तरफ से कल के मौसम के लिए अपडेट जारी कर दिया गया है।

असम में बाढ़ से हालात गंभीर

असम में लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान के कारण बाढ़ की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। लाखों लोग अब भी प्रभावित हैं और कई निचले इलाकों में जलभराव बना हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत कार्य प्रभावित हो सकते हैं। कल का मौसम 27 July 2026 की बात करें तो धुबरी, बारपेटा, गोलपाड़ा, नगांव, मोरीगांव, कोकराझार, चिरांग, बोंगाईगांव, कामरूप और आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान में इन जिलों में बरसेंगे बादल

पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव और छोटे नदी-नालों के उफान पर रहने की आशंका है। बता दें कि अभी तक राज्य में मानसून की कमी देखी गई थी, जिसके बाद बारिश नहीं हो रही थी। वहीं अब आईएमडी की तरफ से आने वाले दिनों में कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। कल के मौसम की बात करें तो  कोटा, बारां, झालावाड़, बूदी, उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और
बांसवाड़ा में तेजी बारिश आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा – कल का मौसम 27 July 2026

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखा सकता है। मौसम विज्ञान ने राज्य के कई पर्वतीय जिलों में 27 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने, सड़कें बंद होने और नदियों-नालों के उफान का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ में भी अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026