---Advertisement---

कल का मौसम 29 May 2026: बिहार, यूपी में आसमानी आफत से मचेगा हाहाकार, तो इन जगहों पर तेज आंधी, तूफान से तबाही की आशंका, देखे आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 29 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है और अलर्ट कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 28, 2026 5:58 अपराह्न

कल का मौसम 29 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 29 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बिहार और यूपी में एक बार फिर आसमानी आफत का कहर देखने को मिल सकता है, जिसके बाद स्थिति बेहद ही चिंताजनक हो सकती है। वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

हालांकि आने वाले कुछ दिन दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। विभाग की तरफ से लोगों को सतर्क कर दिया गया है और कुछ सावधानियां बरतनें के लिए कहा गया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 29 May 2026 कैसा रहने वाला है?

यूपी-बिहार में आसमानी आफत से मचेगी तबाही

बिहार-यूपी में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है। आईएमडी ने इन दोनों राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगर बिहार की बात करें तो विभाग ने आरा, बक्सर, सासाराम, गया, छपरा, हाजीपुर, बेगूसराय, भागलपुर समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने इस दौरान लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है, क्योंकि बिजली गिर सकती है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें अयोध्या, बनारस, प्रयागराज समेत कई प्रमुख स्थलों पर आसमानी आफत का कहर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बलिया, बारबंकी, गोरखपुर, मऊ समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पंजाब, हरियाणा में भी दिखेगा मौसम का कहर – कल का मौसम 29 May 2026

पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बदलते मौसमी सिस्टम के कारण पंजाब और हरियाणा में अचानक मौसम बिगड़ सकता है। कुछ जिलों में बिजली गिरने और धूल भरी आंधी का खतरा भी बताया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 May 2026

मई 28, 2026

मई 28, 2026

CM Mohan Yadav

मई 28, 2026

Anurag Dhanda

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 28, 2026