---Advertisement---

कल का मौसम 30 Nov 2025: भारत के ये राज्य हो जाएंगे जलमग्न! चक्रवाती तूफान दितवाह से मचेगा मौत का तांडव, कई जगहों पर मूसलाधार बारिश शुरू; जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 30 Nov 2025: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान दितवाह की आहट महसूस हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 29, 2025 6:29 अपराह्न

कल का मौसम 30 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 30 Nov 2025: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान दितवाह की आहट महसूस हो रही है। कई जगहों पर मूसलाधार बारिश शुरू हो चुकी है। एतिहातन प्रशासन ने सभी जरूरी दिशा निर्देश दिया है। आईएमडी के अनुसार चक्रवाती तूफान तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट तेजी से बढ़ रहा है। वहीं माना जा रहा है कि कल यानि 30 दिसंबर को यह तट से टकरा सकता है। चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण हुई भारी वर्षा ने नागपट्टिनम जिले के वेधरण्यम में नमक उत्पादन को बुरी तरह प्रभावित किया है। यानि धीरे-धीरे तबाही मचनी शुरू हो गई है।

चक्रवाती तूफान दितवाह से मचेगा मौत का तांडव – कल का मौसम 30 Nov 2025

चक्रवाती तूफान दितवाह ने श्रीलंका में ऐसी तबाही मचाई जिससे 100 अधिक लोगों की मौत हो गई है। जो जबरदस्त जान माल का नुकसान हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने आईएमडी के कई राज्यों के अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी श्रीलंका के ऊपर बना चक्रवाती तूफ़ान दित्वा के कारण तटीय तमिलनाडु में 29-30 के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में 30 नवंबर, 2025 को अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। 29 नवंबर से 3 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में बिजली गिरने के साथ तूफान की संभावना है।

इन जगहों पर तेज तूफान से मचेगा मौत का तांडव

आईएमडी के अनुसार 29 नवंबर से 3 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में बिजली के साथ तूफान की संभावना है। 29 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाओं का अलर्ट है। 2 और 3 दिसंबर के दौरान केरल और माहे में भयंकर बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। श्रीलंका के तटीय क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान दित्वा के प्रभाव से 29 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु में भारी वर्षा होने की संभावना है। 29 नवंबर से 3 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में बिजली गिरने के साथ तूफान की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026