---Advertisement---

कल का मौसम 4 Feb 2026: सावधान! NCR में कोहरा-शीतलहर, तो नॉर्थ में बारिश-ओलावृष्टि मचाएगी तबाही! पहाड़ों में बर्फबारी बनेगी टेंशन; जानें अपडेट

कल का मौसम 4 Feb 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल सुबह दिल्ली-एनसीआर में कोहरा-शीतलहर की मार नजर आ सकती है। पहाड़ों में बर्फबारी से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ सकती है। वहीं यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के अलर्ट जारी हुए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 3, 2026 6:02 अपराह्न

कल का मौसम 4 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 Feb 2026: बदलता मौसम का मिजाज लोगों को लगातार झटके दे रहा है। कहीं बारिश-ओलावृष्टि तांडव मचा रही है, तो कहीं कोहरा और शीतलहर लोगों के समक्ष चिंता का सबब बना है। इसी बीच आईएमडी की ओर से आगामी कल यानी 4 फरवरी के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किए गए हैं।

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल दिल्ली-एनसीआर में सुबह घने कोहरे के साथ शीतलहर की मार नजर आ सकती है। नॉर्थ की बात करें तो यूपी, हरियाणा और बिहार के विभिन्न हिस्सों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर फिर लौट सकता है जो लोगों की टेंशन बढ़ाएगा।

NCR में कोहरा-शीतलहर, तो नॉर्थ में बारिश-ओलावृष्टि मचाएगी तबाही!

दिल्ली एनसीआर में आगामी कल सुबह कोहरे के साथ शीतलहर की मार नजर आ सकती है। दरअसल, पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद साफ मौसम के कारण बर्फ पिघल रही है। दिल्ली एनसीआर पर इसका असर पड़ सकता है और बर्फीली हवाएं राजधानी का रुख कर सकती हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

नॉर्थ की बात करें तो यूपी में आगरा, मुरादाबाद, मेरठ,गाजियाबाद, हापुड़, संभल, गौतमबुद्ध नगर जैसे जिलों में बारिश-ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी है। पूर्वांचल में सुबह कोहरा तो दोपहर में बादल छाए रहने की संभावना है जो बूंदाबांदी का कारण बन सकती है। यूपी के साथ हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, भिवानी, गुरुग्राम, रोहतक, जींद जैसे इलाकों में भी बारिश दर्ज की जा सकती है।

मध्य प्रदेश में भी भोपाल से इंदौर, सतना, रीवा, सागर, रतलाम, दतिया, गुना, ग्वालियर जैसे जिलों में बारिश की संभावना है। यदि बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, तो गेहूं और सरसो की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। एमपी से सटे राजस्थान में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसमें कोटा, जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, बांरा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, गंगापुर सिटी, सांचौर, सलंबूर, टोंक, झालावाड़ जैसे जिले शामिल हैं।

पहाड़ों में कैसा रहेगा कल का मौसम 4 Feb 2026?

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों में कल का मौसम खराब हो सकता है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर जैसे जिलों में बर्फबारी का दौर लौटने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू-मनाली, शिमला, लाहौल स्पीति में भी बर्फबारी मौसम को पर्यटकों के लिए सुहाना बना सकती है। श्रीनगर और लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी के आसार हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए सैलानियों की टेंशन बढ़ा सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 3, 2026

Noida Viral Video

फ़रवरी 3, 2026

Rain Alert 4 Feb 2026

फ़रवरी 3, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 3, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 3, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 3, 2026