---Advertisement---

कल का मौसम 7 May 2026: सावधान! दिल्ली में गिरेगी बिजली! तो इन इलाकों में बारिश, तूफान से मचेगा मौत का तांडव, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 7 May 2026: देश में एक बार मौसम का मिजाज बदल रहा है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 6, 2026 6:26 अपराह्न

कल का मौसम 7 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 May 2026: देश में एक बार मौसम का मिजाज बदल रहा है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। जगह-जगह आंधी, तूफान  का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। बिहार, यूपी में तो जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है, जो एक चिंता का विषय है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में10-12 मई, 2026 को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली और40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर 06 मई, 2026 (आज) को व्यापक वर्षा के साथ गरज-चमक, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आसमानी आफत का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज समझना गणित के सवाल जैसा हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक कड़क धूप से गर्मी का कहर जारी है, तो वहीं शाम को झमाझम बारिश और आंधी से मौसम पूरी तरह से बदल जाता है। सबसे खास बात है रात को मौसम ठंडा हो जाता है।

इसी बीच एक बार फिर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सफदरजंग, समेत कई जगहों पर आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो वहां भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इन इलाकों में बारिश, तूफान से मचेगा मौत का तांडव

उत्तराखंड में 7 से 8 मई के दौरान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में 7 मई को, उत्तर प्रदेश में 7 मई को और पश्चिमी राजस्थान में 7 मई को हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 10 से 12 मई के दौरान, और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 और 12 मई को हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति से 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की संभावना है।

केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6-7 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026