---Advertisement---

कल का मौसम 7 Nov 2025: दिल्लीवासी सावधान! राजधानी में शीतलहर, घने कोहरे से बढ़ेगी परेशानी, तो इन राज्यों में बारिश के साथ तूफान मचाएगा तांडव; जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 7 Nov 2025: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कई राज्यों में लगातार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 6, 2025 5:57 अपराह्न

कल का मौसम 7 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 Nov 2025: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कई राज्यों में लगातार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है, तो वहीं पहाड़ों पर मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर शीतलहर का प्रकोप लगातार शुरू हो चुका है। इसके अलावा आने वाले दिनों में तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कई जगहों पर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 7 Nov 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

राजधानी में शीतलहर, घने कोहरे से बढ़ेगी परेशानी – कल का मौसम 7 Nov 2025

दिल्ली में इस बार सर्दी का आगमन जल्दी हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि राजधानी में शीतलहर का सितम चालू हो चुका है। जिसके कारण दिल्लीवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी कर दिया है। अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, चांदनी चौक, धौलाकुआं समेत कई जगहों पर शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में बारिश के साथ तूफान मचाएगा तांडव

कई राज्यों में अभी भी बारिश का तांडव जारी है। विभाग के अनुसार तमिलनाडु में 7-8 के दौरान और केरल में 8-10 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 7 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

7 नवंबर को कोंकण एवं गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है तथा आगामी 3-4 दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है तथा अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026