---Advertisement---

Rain Alert 17 March 2026: यूपी से लेकर दिल्ली और बिहार में आंधी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें बारिश की वजह से कहां दिखेगा खतरनाक मंजर

Rain Alert 17 March 2026: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ असम और मेघालय की कुछ जगहों पर भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में भी कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है। जानें आपके शहर में बारिश का हाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 16, 2026 5:31 अपराह्न | Updated: मार्च 16, 2026 6:37 अपराह्न

Rain Alert 17 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 17 March 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदल रहा है जहां कई जगह पर भीषण गर्मी देखी जा रही है तो कुछ जगहों पर बारिश के भी प्रकोप नजर आ रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच रेन अलर्ट 17 मार्च 2026 की बात करें तो क्या आपके शहर में भी बारिश होने वाली है। आखिर कहां मौसम चित करने के लिए तैयार है और कहां बारिश की वजह से आपके शहर का मौसम सुहाना हो सकता है। मार्च की भीषण गर्मी और बारिश की आंख मिचौली लगातार देखी जा रही है। आइए जानते हैं आईएमडी ने रेन अलर्ट 17 मार्च 2026 के लिए क्या कहा है।

उत्तराखंड से लेकर जम्मू तक जानें बारिश की स्थिति

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश में, तथा उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश/बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। रेन अलर्ट 17 मार्च 2026 में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट से लेकर कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जिसके साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। 19 से 21 मार्च के दौरान बारिश का एक नया दौर आने की संभावना है।

बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक बारिश की जानें स्थिति

रेन अलर्ट में कहा गया कि आने वाले हफ्ते में मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और बिहार में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के साथ कोंकण और गोवा में, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली से लेकर हरियाणा तक बारिश का हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में बादल छाने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गयी है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे लगे मैदानी इलाकों में वर्षा/गरज-चमक, बिजली और तेज़ झोंकों वाली हवा चलने वाली है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पंजाब में कुछ स्थानों पर गरज- बिजली और तेज़ हवा के साथ ओलावृष्टि जारी रहने की संभावना है। पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर गरज और तेज़ हवा होने की संभावना है और ओलावृष्टि की भी आशंका है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 17 March 2026

मार्च 16, 2026

Aligarh Viral Video

मार्च 16, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 16, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 16, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026