Rain Alert 30 March 2026: इन शहरों में कुदरत दिखाएगी रौद्र रूप! दिल्ली से लेकर उतर प्रदेश तक जानें कहां बरसेगी तबाही

Rain Alert 30 March 2026: दिल्ली से लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और कहां आसमानी आफत टूट सकती है। कहां आपको संभलकर घर से निकलने की जरूरत है।

Rain Alert 30 March 2026

Photo Credit- Google Rain Alert 30 March 2026

Rain Alert 30 March 2026: मार्च खत्म होने की कगार पर है और अप्रैल दस्तक देने वाली है। ऐसे में मौसम का हाल हर दिन बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी बारिश के साथ हवा के झोंके देश भर में दिखाई दे रही है। इस सबके बीच आइए जानते हैं रेन अलर्ट 30 मार्च 2026 में क्या है आपके शहर में मौसम की स्थिति और कहां बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि, बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब तक बारिश की स्थिति कैसी है और कहां रेन अलर्ट 30 मार्च 2026 में आईएमडी की तरफ से चेतावनी दी गई है।

इन जगहों पर है रेन अलर्ट 30 मार्च 2026 में सबसे ज्यादा रिस्क

आईएमडी की रिपोर्ट की बात करें तो कहा गया है कि नॉर्थवेस्ट इंडिया में रेन अलर्ट 30 मार्च 2006 बारिश का दौर शुरू होने वाला है। दो दिन चरम पर रहेगा। इसके साथ ही कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बताई गई है। आईएमडी की तरफ से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है। जहां तक बात करें नॉर्थवेस्ट की तो ऐसे में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के इलाके खतरे में है। इसके साथ ही चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और दिल्ली में भी असर दिख सकता है।

जानें बारिश से कैसे चौतरफा है कहर

उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है तो मध्य भारत के क्षेत्र में रेन अलर्ट 30 मार्च 2026 में थोड़ा रिस्की बताया गया है। उत्तर पूर्व भारत में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा के साथ गरज बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में इस हफ्ते वर्षा के साथ गरज और बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

जानें Rain Alert 30 March 2026 में बिहार और मध्य प्रदेश का मौसम का हाल

बिहार के मौसम की हाल की बात करें तो कहा जा रहा है कि कहीं छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है तो इसके अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार में गरज और बिजली चमकने के साथ तेज हवाओं की गति देखी जा सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, चित्रकूट में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है

महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक जानें कहां है बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना बताई गई है तो इसके साथ ही गरज चमक के साथ बिजली कड़कने और तूफानी हवा के संकेत जताए गए हैं। गुजरात के साथ कोंकण और गोवा में भी बिजली कड़कने की आशंका है। आने वाले हफ्ते में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे शहरों में भी मौसम बदल सकता है।

 

 

Exit mobile version