Rain Alert 26 March 2026: जहां मार्च खत्म होने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरफ बारिश का दौर भी देखा जा रहा है। इस सबके बीच आखिर आपके शहर में आने वाला दिन कैसा होने वाला है और कहां सावधान रहने के लिए कहा गया है। रेन अलर्ट 26 मार्च 2026 में किन शहरों में बारिश की आईएमडी की तरफ से चेतावनी दी गई है। तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक के कुछ-कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही आइए जानते हैं पंजाब से लेकर दिल्ली बिहार तक रेन अलर्ट 26 मार्च 2026 में मौसम विभाग की तरफ से क्या कहा गया है।
Rain Alert 26 March 2026 में दो पश्चिमी विक्षोभों का कहां दिखेगा असर
दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण 27 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज़ हवा की संभावना है, और यह छिटपुट से लेकर मूसलाधार हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं वर्षा की आशंका है। पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में पूरे सप्ताह के दौरान गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी वर्षा की आशंका है।
कैसा रहने वाला है हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम
तटीय महाराष्ट्र और केरल के कुछ क्षेत्रों में 25 से 27 मार्च के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है। निम्न स्तरों में बने ट्रफ/वायु असंतुलन के प्रभाव से सप्ताह के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कहीं-कहीं गरज, बिजली और तेज़ हवा की आशंका है। 26 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश में मौसम बारिश का दिखेगा। उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ की रफ़्तार से चलने की संभावना है।
पंजाब से लेकर दिल्ली तक जानें रेन अलर्ट का हाल
26 और 27 मार्च को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में इसके साथ ही 26 को पश्चिमी राजस्थान में और उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ (30-40 kmph) की रफ़्तार से चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में बिहार में भी मौसम का रुख बदलेगा और एक बार फिर मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है।






