---Advertisement---

कल का मौसम 26 March 2025: बाप रे! अभी से आसमानी आफत झेलेंगे Delhi-NCR वासी, UP-MP में हीटवेव से हाहाकार; क्या पहाड़ों में बारिश दिलाएगी राहत?

कल का मौसम 26 March 2025: आईएमडी ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ इलाकों में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। वहीं उत्तर भारत में स्थित दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों में हीटवेव के रूप में आग बरसेगी, जो कि लोगों के समक्ष कई चुनौतियां खड़ी कर सकती है। मौसम विभाग ने हीटवेव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील भी की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 25, 2025 5:44 अपराह्न

कल का मौसम 26 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 26 March 2025: माथे का पसीना अभी से बेइंतहा गर्मी का संकेत बखूबी दे रहा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में ही लोगों को आसमान से बरसने वाली आग का सामना करना पड़ेगा, ये भला किसने सोचा था। लेकिन वही हो रहा है और लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच IMD ने कल का मौसम 26 March 2025 से जुड़े पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा किए हैं जिसमें दिल्ली से लेकर यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा जैसे राज्यों में वेदर की संभावित स्थिति बताई गई है। वहीं पूर्वानुमान रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी लोगों को हीटवेव और भीषण गर्मी से राहत दिला सकती है।

Delhi-NCR, UP-MP और राजस्थान में बरसेगी आसमानी आफत!

आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए कमर कस लीजिए, क्योंकि गर्मी का प्रचंड रूप दिखने वाला है। आईएमडी के पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 26 मार्च को हीटवेव के रूप में आसमानी आफत बरसेगी। इस दौरान राजधानी के अक्षरधाम से लेकर चांदनी चौक, सफदरगंज, पीतमपुरा, पालम, आनंद विहार जैसे इलाकों में लोग भीषण गर्मी का सामना करेंगे। वहीं एनसीआर में स्थित गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा और हीटवेव हाहाकार मचाएगा।

पूर्वी यूपी में स्थित गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, वाराणसी जैसे जनपदों में भी हीटवेव का कहर नजर आएगा। इस दौरान तापमान में भी वृद्धि होने के आसार हैं, जिससे गर्मी बढ़ती नजर आएगी। मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड इलाके से लेकर इंदौर, भोपाल, सतना, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, गुना, ग्वालियर जैसे इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।

एमपी से इतर राजस्थान में तेज हवाएं मौसम का रुख बदलेंगी। इन गरम हवाओं के कारण जैसलमेर से लेकर जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, चुरू, नागौर जैसे जिलों में तवाई बढ़ेगी और लोग हीटवेव का साथ गर्मी का सामना करेंगे। राजस्थान में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना न के बराबर है।

राजस्थान से सीमा साझा करने वाले हरियाणा में भी तपती गर्मी का रौद्र रूप नजर आएगा। हिसार से लेकर, रोहतक, कैथल, उकलाना, चंडीगढ़, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद तक तेज गरम हवाएं लोगों की चुनौतियां बढ़ाएंगी। हरियाणा में भी अगले दो से तीन दिनों तक बारिश के आसार न के बराबर हैं, जो कि गर्मी के बढ़ने का कारण भी हो सकते हैं।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा कल का मौसम 26 March 2025?

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में गंगोत्री, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, केदारनाथ, अल्मोड़ा, नैनीताल समेत कुछ अन्य इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं। वहीं हिमाचल में भी धर्मशाला, सुंदरनगर, उना, राजगढ़, कांगड़ा समेत अन्य कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोग राहत भरी सांस ले सकते हैं।

लखनऊ, रांची, पटना समेत अन्य प्रमुख शहरों में कितना रहेगा तापमान?

रांची, पटना, लखनऊ समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लखनऊ20°C36°C
पटना23°C33°C
रांची19°C34°C
देहरादून13°C30°C
भोपाल19°C37°C
जयपुर21°C37°C
दिल्ली18°C39°C
मुंबई21°C33°C
कोलकाता23°C35°C
चेन्नई28°C36°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026