---Advertisement---

कल का मौसम 29 April 2025: आंधी-बारिश के साथ UP-Bihar और Delhi में मचेगा हाहाकार! यमुनोत्री में आसमानी आफत की आशंका; क्या हरियाणा में लू बनेगा चिंता का सबब?

कल का मौसम 29 April 2025: आइएमडी ने एक बार फिर पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा कर दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार तक भारी बारिश और आंधी के आसार जताए हैं। इसके साथ ही चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व यमुनोत्री में आगामी कल तेज बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। राजस्थान और हरियाणा के कुछ जिलों में हीट वेव का कहर देखने को मिल सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 28, 2025 6:14 अपराह्न

कल का मौसम 29 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 29 April 2025: लगातार आंख-मिचौली खेल रहे मौसम का रौद्र रूप देखने को मिला है। जहां एक ओर यूपी के पूर्वांचल में बीते दिनों हीट वेव और तगड़ी गर्मी की दौर जारी था, उसे अब काले बादल और बारिश की बूंदो ने रिप्लेस कर दिया है। इसी बीच आइएमडी की ओर से कल का मौसम 29 April 2025 से जुड़ी पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा की गई है। इस रिपोर्ट के तहत आगामी दिन एक बार फिर पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं दिल्ली और बिहार के कई इलाकों में भी बूंदा-बांदी लोगों के राहत बनकर उभरेगी। चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व यमुनोत्री धाम में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। ऐसे में आइए हम आपको विस्तार से IMD Report से जुड़े इनपुट बताते हैं।

UP-Bihar के साथ उत्तराखंड और Delhi में आंधी-बारिश मचाएगा हाहाकार!

काबिले गौर है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक आते-आते मौसम का मिजाज पूरी तरह से तब्दील हो चुका है। एक ओर किसान गेहूं की फसल काटने में व्यस्त हैं, तो वहीं दूसरी ओर आसमानी आपत उनकी परेशानियां बढ़ा रहा है। आइएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक ये स्थिति जारी रह सकती है। कल यानी 29 अप्रैल को भी दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई जिलों में मेघार्जन के साथ वज्रपात और आंधी बारिश दर्ज किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है। बिहार में भी गोपालगंज, छपरा, सिवान और पश्चिमी चंपारण में आगामी कल बारिश और आंधी आ सकती है। उत्तराखंड की बात करें तो चार धाम यात्रा 2025 शुरू होने से पूर्व यमुनोत्री में बारिश आसमानी आफत बनकर बरस सकता है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

MP, Rajasthan के साथ हरियाणा में कैसा रहेगा कल का मौसम 29 April 2025?

जहां एक ओर उत्तर भारत के यूपी, बिहार और झारखंड जैसे जिलों में आंधी-बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हरियाणा में जिंद से लेकर हिसार, कुरुक्षेत्र, करनाल समेत कई हिस्सों में धूप और लू की चेतावनी दी गई है। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के इन इलाकों में धूप और लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं राजस्थान में जयपुर से लेकर जोधपुर, टेंक, बांसवाड़ा, बारां समेत कई इलाकों में धूप चिंता का सबब बनेगी। मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी धूप व हीट वेव लोगों के लिए चुनौती बन कर सामने आ सकता है।

Delhi, रांची और पटना समेत इन प्रमुख शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान?

पटना, रांची और दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली2439
मुंबई2634
चेन्नई2836
कोलकाता2434
पटना2333
रांची1931
लखनऊ2835
देहरादून1936

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026