---Advertisement---

कल का मौसम 29 March 2025: सावधान! UP, Delhi में कड़कड़ाती धूप के साथ आंधी का तांडव, Uttarakhand में बारिश बदलेगा रुख; जानें Rajasthan की वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 29 March 2025: आईएमडी ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान, एमपी में कड़कड़ाती धूप के साथ तेज हवा चलने के आसार व्यक्त किए हैं। हरियाणा में भी गर्मी का रौद्र रूप नजर आएगा और बढ़ता तापमान लोगों के लिए चिंता का सबब बनेगा। उत्तराखंड में बूंदा-बांदी हो सकती है जो कि राज्यवासियों के लिए राहत भरा संदेश है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 28, 2025 5:36 अपराह्न

कल का मौसम 29 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 29 March 2025: तेज रफ्तार हवाओं की दस्तक उत्तर भारत में हो चुकी है। तपती धूप हवाओं के लिए चांदी है और दोनों ही मिलकर लोगों पर कहर बरपाने का काम कर रहे हैं। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से लेकर यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के अलग-अलग जिलों में इसका कहर देखने को मिला है। इसी बीच आईएमडी ने आज पूर्वानुमान रिपोर्ट भी जारी कर दी है जिसके आधार पर कल का मौसम 29 March 2025 से जुड़े अपडेट साझा किए जा रहे हैं। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल भी दिल्ली से लेकर यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान तक कड़कड़ाती धूप और तेज रफ्तार हवा का तांडव नजर आएगा। दिन ढ़लने के बाद ही लोगों को इससे राहत मिलने के आसार हैं। वहीं उत्तराखंड में हल्की बूंदा-बांदी के आसार लोगों के लिए राहत भरे संदेश हैं।

UP, Delhi में कड़कड़ाती धूप के साथ आंधी का तांडव, Uttarakhand में बारिश बदलेगा मौसम का रुख!

सावधान हो जाइए और गर्मी से निपटने की तैयारी में जुट जाइए। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल दिल्ली में पालम से लेकर पीतमपुरा, अक्षरधाम, चांदनी चौक, सफदरगंज, आनंद विहार, साकेत विहार, लक्ष्मीनगर तक चिलचिलाती धूप और तेज हवा का तांडव नजर आएगा। इस दौरान तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है जो कि गर्मी को रफ्तार देगी।

वहीं दिल्ली से सटे पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद जैसे जिलों में भी तेज हवा और कड़कड़ाती धूप का कहर देखा जाएगा। ऐसी ही स्थिति पूर्वांचल में गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर जैसे जिलों में भी देखने को मिलेगी। यहां भी लोगों को तपती धूप और तेज रफ्तार हवा का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में स्थिति थोड़ी उलट हो सकती है। रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा जैसे जिलों में हल्की बूंदा-बांदी लोगों को राहत महसूस करा सकती है। वहीं हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश के मैदानी इलाकों में तपती धूप उमस बढ़ा सकती है।

Rajasthan, Haryana और MP में कैसा रहेगा कल का मौसम 29 March 2025?

रेत से भरे राजस्थान राज्य में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएगी। आगामी कल 29 मार्च को बारां से लेकर बांसवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, गंगापुर सिटी, डुंगरपुर, नागौर, कोटा तक गर्मी की सितम देखने को मिल सकता है। इस दौरान धूल युक्त आंधी लोगों के लिए नई चुनौती बनकर सामने आएगी जिसका सामना करना बड़ा चैलेंज होगा।

राजस्थान से इतर हरियाणा में हिसार से लेकर कैथल, करनाल, उकलाना, चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, साइबर सिटी, रोहतक, भिवानी, महेन्द्रगढ़ तक लोगों की चुनौतियां बढ़ने वाली हैं। इन सभी इलाकों में गर्मी का प्रचंड रूप नजर आएगा जिसका सामना करना हरियाणावासियों के लिए बड़ा चैलेंज होगा।

मध्य प्रदेश में भी बुंदेलखंड से लेकर इंदौर, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, दामोह, सतना, सागर, रीवा, नीमच, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, विदिशा जैसे शहरों में गर्मी का आलम बढ़ने के आसार हैं। तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी जो कि गर्मी को रफ्तार दे सकती है।

दिल्ली, पटना, चेन्नई समेत अन्य प्रमुख शहरों में कितना रहेगा तापमान?

पटना, चेन्नई, दिल्ली और रांची समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में तापमान के आंंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली21°C33°C
मुंबई22°C34°C
चेन्नई26°C35°C
कोलकाता23°C37°C
जयपुर21°C32°C
भोपाल19°C37°C
देहरादून17°C33°C
पटना25°C39°C
लखनऊ19°C37°C
रांची19°C35°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिस’ मे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026