---Advertisement---

कल का मौसम 1 April 2025: बाप रे! अप्रैल की शुरुआत के साथ Uttarakhand में बढ़ेगा तापमान, UP-Delhi में ‘लू’ बनेगी चिंता का सबब! जानें Rajasthan में वेदर का हाल

कल का मौसम 1 April 2025: आईएमडी ने उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं। वहीं दिल्ली-यूपी में लू चिंता का सबब बन सकता है। राजस्थान में काले बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदा-बादी के आसार हैं। वहीं हरियाणा और मध्य प्रदेश में तपती धूप और तेज गर्म हवा लोगों के लिए नई चुनौती पेश कर सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 31, 2025 5:39 अपराह्न

कल का मौसम 1 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 1 April 2025: ईद पर्व के साथ मार्च बीत गया और आगामी कल से अप्रैल की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में बहुत सी चीजें हैं तो अप्रैल की शुरुआत के साथ बदल जाएंगी। मौसम का मिजाज़ भी उनमें से एक है। आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट देखें तो मौसम के बदलते मिजाज़ का अंदाजा लग सकता है। आईएमडी की ओर से जारी कल का मौसम 1 April 2025 से जुड़े पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में भी अब तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वहीं दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में ‘लू’ चिंता का सबब बन सकता है। राजस्थान में काले बादल के साथ हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं, जो कि मौसम के बदलते मिजाज़ का संकेत हैं।

अप्रैल की शुरुआत के साथ Uttarakhand में बढ़ेगा तापमान, UP-Delhi में ‘लू’ बनेगी चिंता का सबब!

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी अब तपती धूप और तापिश का कहर बढ़ने वाला है। पहाड़ों में ठंडक का एहसास ले रहे उत्तराखंड वासी अब तपती धूप झेलने के लिए तैयार रहें। IMD की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून से लेकर चंपावत, हरिद्वार, ऋषिकेष, बागेश्वर, सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग आदि जैसे जिलों में 1 अप्रैल को तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इसके परिणामस्वरुप गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली और यूपी के अलग-अलग इलाकों में ‘लू’ लोगों के लिए चिंता का सबब बन सकती है। दिल्ली में आनंद विहार से लेकर चांदनी चौक, अक्षरधाम, सफदरगंज, लोधी रोड, पालम, पीतमपुरा तक लू के साथ तापिश बढ़ती नजर आ सकती है। वहीं यूपी के पश्चिमी जिलों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद आदि में भी लू और तपती धूप लोगों की परेशानियां बढ़ा सकते हैं। पूर्वी यूपी की बात करें तो गोरखपुर, बलिया, बस्ती, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकरनगर आदि जैसे जिलों में भी लोग लू से परेशान नजर आ सकते हैं।

राजस्थान, हरियाणा और MP में कैसा रहेगा कल का मौसम 1 April 2025?

रेतीले राज्य राजस्थान में आगामी कल 1 अप्रैल को हल्की बारिश राहत दे सकती है। राजस्थान के बारां, बांसवाड़ा, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर आदि शहरों में काले बादलों के साथ हल्की बूंदा-बांदी लोगों को राहत दे सकती है। वहीं राज्य से सटे हरियाणा में हिसार से लेकर रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, उकलाना, जिंद, जुलाना, कुरुक्षेत्र आदि जैसे स्थानों पर गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

हरियाणा से इतर मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड से लेकर मैदानी इलाकों तक तापिश लोगों के माथे का शिकन बढ़ा सकती है। भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, दतिया, दामोह, छत्तरपुर, गुना, ग्वालियर आदि जैसे शहरों में भी तपती धूप और लू का कहर नजर आ सकता है। इस दौरान लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ समेत अन्य प्रमुख शहरों में कितना रहेगा तापमान?

लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली14°C32°C
लखनऊ19°C36°C
भोपाल18°C36°C
चेन्नई26°C36°C
मुंबई22°C37°C
कोलकाता24°C39°C
जयपुर17°C35°C
रांची21°C36°C
पटना24°C39°C
देहरादून13°C33°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिस’ में हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026